Categories: हिमाचल

मंडी: ऐतिहासिक जैंचू नौण पर बनी पैहरू की बांय का आंगन धंसा, रेन शैल्टर की दीवारों में भी आई दरारें

<p>मंडी शहर के बीचों बीच ऐतिहासिक जैंचू नौण पर बनी पैहरू की बांय का आंगन धंस रहा है। इस आंगन में बने रेन शैल्टर की दीवारों में भी बड़ी बड़ी दरारें आ गई हैं। रोजाना यहां पर हजारों लोग पेयजल के लिए आते हैं और रेन शैल्टर के नीचे बैठते हैं। जिस तरह से यह दरारें बड़ी होती जा रही हैं और आंगन धंस रहा है उससे एक बड़े खतरे का संकेत मिल रहा है। जिस हालत में यह रेन शैल्टर व आंगन पहुंच गया है इससे कोई बड़ा जानी नुकसान हो सकता है।&nbsp;</p>

<p>बता दें कि इसी रेन शैल्टर पर साथ लगते शौचालय की पानी की टंकी भी रखी है जिसका पानी हर समय बहता रहता है। इससे भी नुकसान हो रहा है। रेन शैल्टर और आंगन के साथ साथ बहते नाले पर बनी नगर निगम की दुकानें भी नीचे से कमजोर हो चुकी हैं। &nbsp;इन दुकानों में भी हर समय लोग रहते हैं। इस बारे में पहले भी नगर निगम को आगाह किया जा चुका है मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इन दरारों को देख कर तो यही लग रहा है कि नगर निगम स्वयं किसी हादसे का इंतजार कर रहा है।&nbsp;</p>

<p>इस बारे में जब स्थानीय नगर निगम पार्षद माधुरी कपूर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दरारें पड़ने की बात ध्यान में आई है। सुपरवाइजर को मौके पर भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट आते ही निगम के इंजीनियरों को मौके पर भेजा जाएगा और जो भी संभव होगा किया जाएगा। इसे मरम्मत करने से काम चल जाएगा तो मरम्मत होगी और यदि नए सिरे से बनवाना पड़ेगा तो वह भी किया जाएगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

5 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

6 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

6 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

6 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

21 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

21 hours ago