हिमाचल

4 घंटे बंद रहा मंडी मनाली राजमार्ग, हजारों वाहनों की लगी कतारें

कीरतपुर मनाली फोरलेन का मंडी से पंडोह के बीच का भाग बेहद खतरनाक बना हुआ है। यहां पर की जा रही कटिंग से पूरा पहाड़ जरजर हो चुका है जो कभी भी दरक जाता है। निर्माण कर रही कंपनी ने लगातार दो दिन तक 9 व 10 अगस्त को चार चार घंटे इस मार्ग को बंद रख कर बड़ी बड़ी चट्टानों को हटाकर वाहनों की आवाजाही आसान करने का दावा किया मगर शुक्रवार को फिर से इसकी उस समय पोल खुल गई.

जब बीती रात व सुबह हुई बारिश से फिर बड़ी बड़ी चट्टानें नीचे आ गई और मार्ग बार बार बंद हुआ। 12 बजे तो यह मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया जो दोपहर बाद चार बजे ही खुल पाया। इस दौरान हजारों वाहनों की लंबी लंबी कतारें इस मार्ग पर लग गई। सेब से लदे ट्क, लेह लदाख जा रहे तेल के टैंकर, नियमित रूट पर चलने वाली बसें, रोजाना यहां से गुजरने वाले लोगों के वाहन व पर्यटक साढ़े तीन घंटे तक फंसे रहे।

हजारों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मंडी पंडोह के बीच 6 मील पर यह मार्ग बेहद खतरनाक बना हुआ है। यहां पर फोरलेन का निर्माण कर रही केएमसी कंपनी ने 90 डिग्री की कटिंग कर रखी है। इससे बारिश में चट्टानें गोली जैसी गति से सीधे आकर सड़क पर गिर रही है। कई वाहनों को यह चट्टानें चकनाचूर कर चुकी हैं और खतरा बरकरार है।

रात के समय तो यहां से गुजरना बेहद जोखिम भरा है। पुलिस के जवान यहां पर चौबीसों घंटे पहरा देते हैं ताकि किसी भी स्थिति पर नजर रखी जा सके। इस बारे में जिला आपदा प्रबंधन द्वारा भी लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से रोजाना जानकारी दी जाती है ताकि जाने आने वाले उसी के हिसाब से यात्रा करें

Kritika

Recent Posts

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

6 mins ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

34 mins ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

46 mins ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

1 hour ago

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

  कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

4 hours ago

शारदीय नवरात्र 2024: 03 से 11 अक्तूबर तक, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

  Shimla: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हर साल आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा…

4 hours ago