हिमाचल

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

 

illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए गए 225 नोटिसों की पहली सुनवाई शुक्रवार को नगर निगम आयुक्त कोर्ट में की गई। आयुक्त एचएस राणा ने बताया कि इस प्रक्रिया में पहले दिन पुरानी मंडी के 10 मामलों की सुनवाई की गई। यह कोर्ट सप्ताह में दो दिन चलेगी, जिसमें प्रति माह लगभग 80 मामलों की सुनवाई की जाएगी। इस प्रक्रिया को 2 से 2.5 महीनों में निपटाने की योजना है।

आयुक्त ने बताया कि सुनवाई से पहले लोगों को यह स्पष्ट किया जाता है कि उनसे किस प्रकार की गलती हुई है। उन्होंने बताया कि नगर निगम के कानूनों, विशेषकर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के नियमों के बारे में लोग अभी पूरी तरह से अवगत नहीं हैं, जिस कारण अवैध निर्माण के मामले सामने आ रहे हैं। राणा ने कहा कि लोग इन नोटिसों को हल्के में ले रहे हैं, जबकि ये कानून उतने ही गंभीर हैं जितने कि आपराधिक कानून और भारतीय दंड संहिता (IPC)।

एचएस राणा ने नागरिकों से अपील की कि वे इन कानूनों का पालन करें, क्योंकि ये उनकी भलाई के लिए बनाए गए हैं और इसमें किसी भी व्यक्ति विशेष या सरकार का कोई लाभ नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राजनीतिक दबाव इन मामलों पर असर नहीं डाल सकता और सभी को कानून का पालन करना आवश्यक है।

बता दें कि प्रारंभिक तौर पर नगर निगम ने 306 नोटिस जारी किए थे, लेकिन 2022 के बाद हुए अवैध निर्माणों को पहले चरण में शामिल किया गया है, जिनकी संख्या 225 है। नगर परिषद के समय हुए अवैध निर्माणों की सुनवाई दूसरे चरण में की जाएगी।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

3 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

3 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

4 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

6 hours ago

Mandi News: 7009 प्रवासियों का पंजीकरण, बल्ह में सबसे अधिक, गोहर में सबसे कम

Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…

6 hours ago