Categories: हिमाचल

मंडी: सरकारी सीमेंट बेचने मामले में नया मोड़, उप प्रधान ने विजिलेंस पर लगाए बेवजह प्रताड़ित करने के आरोप

जिला मंडी की नाचन विधानसभा क्षेत्र की किलिंग पंचायत में सरकारी सीमेंट बेचने के मामले में नया मोड़ आ गया है। मामले में छम्यार पंचायत के पीड़ित उप प्रधान देशराज ने मीडिया के माध्यम से मामले में सच उगलने वाले एक वीडियो प्रेषित कर विजिलेंस टीम द्वारा उन्हें बेवजह प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि विजिलेंस इस मामले में आरोपी ठेकेदार को पकड़ने के बजाए उन्हें इस मामले में जबरदस्ती घसीट रही है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि यह सब राजनीतिक द्वेष भावना के चलते किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार वर्तमान भाजपा सरकार में अच्छी पैठ रखता है। इसलिए विजिलेंस के जांच अधिकारी उन पर दवाब बनाकर जबरदस्ती सरकारी सीमेंट को बेचने का कार्य कबूल कहने को कह रहे है। शुक्रवार को सुंदरनगर में उन्होंने कहा कि किलिंग में विजिलेंस द्वारा मारे गए छापे में सरकारी सीमेंट पकड़ा गया था। यह सप्लाई एक ठेकेदार द्वारा पंचायत की ही एक महिला को की गई थी। लेकिन पूछताछ करने पर महिला द्वारा राजनीतिक दवाब के चलते इस सप्लाई में ठेकेदार को बचाते हुए उनका नाम विजिलेंस को बताया गया। जबकि इस संदर्भ में वह कई साक्ष्य अपने निर्दोश होने के विजिलेंस को सौंप चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद उन्हें इस मामले में बेवजह घसीटे हुए दोषी साबित करने पर जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग ने भाजपा के चहेते ठेकेदारों को खुली लूट की छूट दे रखी है। ठेकदार सरेआम सरकार सीमेंट बेचने का काम कर रहे हैं। सब जानते हैं कि महिला इस मामले में उनका नाम फंसाने का काम कर रही है। लेकिन विजिलेंस के प्रेशर के आगे कोई भी कुछ नहीं कर पा रहा है। सीमेंट बेचने का यह काम अब से नहीं बल्कि पिछले लंबे समय से चला हुआ है। उन्होंने प्रदेश सरकार व जिला पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Samachar First

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

8 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

8 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

9 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

9 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

10 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

12 hours ago