हिमाचल

मंडी: निजी वाहन में सवारियां ढोने पर हुआ हंगामा

उपमंडल जोगिंदर नगर के ऐहजु में शुक्रवार को दोपहर उस समय बवाल खड़ा हो गया जब टैक्सी यूनियन ने एक निजी वाहन को सवारियां ले जाते हुए पकड़ा। टैक्सी यूनियन ने इस संबंध में पुलिस चौकी चौंतड़ा के सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की।

टैक्सी यूनियन के पदाधिकारयों ने बताया कि एक तरफ पहले ही कोविड के कारण टैक्सी व्यवसाय ठप्प पड़ा है, उपर से निजी वाहनों द्वारा सवारियां अपनी गाड़ी में ले जाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से भी उन्हें कोविड काल में किसी तरह की कोई छूट नहीं दी गई , ऊपर से टैक्सों का बोझ उनके ऊपर दिया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि निजी वाहनों में सवारियों को ले जाने वाली गाड़ियों पर शिकंजा कसा जाए अन्यथा टैक्सी यूनियन की ओर से धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पहले भी इस संदर्भ में सरकार और प्रशासन को सूचित किया जा रहा है लेकिन किसी भी तरह से कार्यवाही नहीं की जा रही है। आए दिन स्वयं ही इस तरह के कार्य करने वालों को रोकना पड़ता है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि निजी वाहनों में सवारियों को ना ले जाकर टैक्सी चालकों की तरफ ध्यान दिया जाए।

Samachar First

Recent Posts

पूर्व भाजपा विधायक किशोरीलाल कांग्रेस में शामिल

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक किशोरी लाल कांग्रेस में शामिल हो गए. शिमला स्थित…

3 hours ago

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 27 जजों के तबादले के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जुड़िशियरी के 27 जजों के तबादला आदेश जारी किए है।…

3 hours ago

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कालीबाड़ी मंदिर में नवाया शीश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कांगड़ा चंबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने शिमला…

3 hours ago

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

20 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

20 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

20 hours ago