Categories: हिमाचल

शिमला: सांगटी वार्ड उपचुनाव की प्रक्रिया खत्म, 43% हुआ मतदान

शिमला नगर निगम के सांगटी वार्ड में हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस बार भी सांगटी में बेहद कम मतदान हुआ। कुल 3919 मतदाताओं में से महज 1700 लोगों ने ही अपने मत का प्रयोग किया। हिमुडा में बने पोलिंग बूथ नंबर एक पर 428, बूथ नंबर दो शनान में 371, बूथ नंबर तीन शिक्षा बोर्ड कार्यालय में 273, बूथ नंबर चार बोर्ड कार्यालय में 338 और बूथ नंबर पांच नवबहार में 290 मतदाताओं ने वोट डाले।

43 फीसदी लोग ही वोट डालने पहुंचे

नेताओं और प्रत्याशियों की तमाम कोशिशों के बावजूद 43 फीसदी लोग ही वोट डालने पहुंचे। अब मतों की गिनती शुरू हो गई है और नतीजे थोड़ी देर में घोषित किए जाएंगे। तीन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। कांग्रेस की ओर से शिल्पा चौहान, भाजपा से मीरा शर्मा तो माकपा से रंजना वर्मा चुनाव मैदान में है। वार्ड की जनता इन तीनों में से किसे अपना प्रतिनिधि चुनती है, इसका पता शाम पांच बजे तक चल जाएगा।

Samachar First

Recent Posts

अमेरिकी अदालत में रॉ अधिकारी पर सिख अलगाववादी पन्‍नू की हत्या की साजिश का आरोप

Sikh separatist murder conspiracy: अमेरिका में एक भारतीय रॉ अधिकारी पर सिख अलगाववादी नेता गुरपतवंत…

30 mins ago

प्रदेश में सस्ते राशन डिपो का सोशल रिव्यू शुरू, कार्डधारकों की शिकायतें सरकार को भेजी जाएंगी

प्रदेश सरकार को भेजी जाएगी कार्डधारकों की शिकायत और सुझाव पधर से शुरूआत,  सुरजीत सिंह…

1 hour ago

राशिफल: 18 अक्टूबर 2024, आज किस राशि को मिलेगा किस्मत का साथ?

आज का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, जबकि कुछ जातकों…

2 hours ago

करवा चौथ 2024: जानें व्रत की सही तिथि और चंद्रोदय का समय

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ  इस वर्ष 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा, जब विवाहित महिलाएं…

2 hours ago

लेक्चरर के घर से 14 तोले सोने के गहने और 80 हजार की चोरी

Badsar burglary incidents: उपमंडल बड़सर के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की घटनाएँ तेजी से बढ़…

13 hours ago

NIT Hamirpur: जटिल विश्लेषण के अनुप्रयोगों पर चर्चा, ICNAAO-2024 की शुरुआत

NIT Hamirpur : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान एनआईटी हमीरपुर के गणित और वैज्ञानिक कंप्यूटिंग विभाग द्वारा…

13 hours ago