Categories: हिमाचल

ये कैसा शिखर पर हिमाचल, जयराम सरकार के 10 महीने के कार्यकाल में हुए 100 मर्डर: अग्निहोत्री

<p>प्रदेश में बिगड़ रही कानून व्यवस्था के मुद्दे पर मुख्यमंत्री की निंदा करते हुए नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के 10 महीने के कार्यकाल में प्रदेश में 100 हत्याएं हो चुकी हैंऔर सीएम जयराम प्रदेश के विकास के शिखर पर पहुंचने की बात करते हैं।</p>

<p>उन्होंने चूड़धार के जंगल में जुलाई माह में गुम हुई 6 वर्षीय श्रुति को जिंदा ढूंढने में सिरमौर पुलिस और प्रशासन के नाकाम रहने को उन्होंने प्रदेश सरकार की नाकामी करार दिया। नेता विपक्ष के अनुसार स्थानीय पुलिस व प्रशासन यदि उपमंडल संगड़ाह के चूड़धार के जंगल में उक्त मासूम को जिंदा तलाशने के काबिल नहीं थे तो राज्य सरकार को केंद्र से मदद जैसे उपायों से उसकी जिंदगी बचाने की कोशिश करनी चाहिए थी।</p>

<p>उन्होंने कहा कि सरकार और सरकारी तंत्र द्वारा श्रुति की जान बचाना तो दूर, उसका शव भी नहीं ढूंढा जा सका। जिसे गत सप्ताह भेड़पालकों द्वारा ढूंढ निकाला गया। रविवार को कुब्जा पवेलियन में आयोजित कांग्रेस रेणुका जी मंडल की आम सभा की बैठक को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने वर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा किए जा रहे उद्घाटनों को पूर्व सरकार की देन बताया। उन्होंने यहां तक कह डाला कि विपक्ष और जनता तो दूर प्रदेश के बीजेपी नेता भी यह समझ नहीं पा रहे हैं कि जयराम सरकार क्या कर रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

1500 मीटर अंडर 17 दौड़ में तन्मय शर्मा और रितिका ने जीतीं स्वर्ण पदक

  Hamirpur: डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में डीएवी स्टेट लेवल टूर्नामेंट के तहत लड़के और…

38 mins ago

ढलियारा कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़ा, एक दिवसीय कैंप आयोजित

  Dehra: राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में स्वच्छता पखवाड़े के तहत एन.एस.एस. स्वयं सेवियों द्वारा महाविद्यालय…

48 mins ago

चंडीगढ़ के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया चेकअप, 1000 से अधिक लोग पहुंचे

  Hamirpur: सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा टौणी देवी के सिविल अस्पताल में निशुल्क मेगा मेडिकल…

52 mins ago

व्यवसायिक शिक्षकों का अल्टीमेटम, एमओयू से कंपनियों को बाहर करें

  Shimla:  प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सरकार को…

1 hour ago

शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील, लॉ एंड ऑर्डर तोड़ने की इजाज़त नहीं: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

  शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर उत्पन्न…

1 hour ago

राज्य स्तरीय वन खेलकूद प्रतियोगिता: मार्च पास्ट में धर्मशाला वृत रहा अव्वल

  800 मीटर में मंडी के कुलविंदर तथा नाहन की मनीषा ने झटका पहला स्थान…

1 hour ago