हिमाचल

पार्टी से नाराजगी नहीं, उम्मीदवारों के लिए करूंगा प्रचार: आनंद शर्मा

संचालन समिति से इस्तीफ़ा देने के बाद कांग्रेस नेता आनंद शर्मा शिमला पहुंचे. जहां उनका ढोल नगाड़ों के साथ स्वाग तो किया गया लेकिन हिमाचल कांग्रेस का कोई बड़ा चेहरा उनके स्वागत के लिए नही पहुँचा. मीडिया से बातचीत में आनंद शर्मा ने कहा कि शिमला उनका घर है वह यहाँ अपने लोगों से मिलने आते रहते है. कांग्रेस पार्टी से नाराजगी के सवाल पर आनंद शर्मा ने कहा की कांग्रेस के साथ नाराजगी सोनिया व उनके बीच का मामला है. इस पर उन्हे ज्यादा कुछ नही कहना है.

आनंद शर्मा ने माना कि हिमाचल कांग्रेस पार्टी में गुटबाज़ी है लेकिन हिमाचल भाजपा में भी गुटबाज़ी कम नही है. कांग्रेस पार्टी के बीच गुटबाज़ी को ठीक करने का प्रयास करेंगे. हिमाचल में होने वाले चुनावों में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करूँगा. भाजपा में भी है गुटबाज़ी, मैं कांग्रेस पार्टी का सच्चा सिपाही हूँ, कांग्रेस की विचारधारा को छोड़ नही जाऊंगा.

नड्डा के साथ मुलाकात उनकी निज़ी है नेताओं के आपसी रिश्ते व दोस्ती होती है. हमेशा तल्ख रहने वाले आनंद शर्मा आज शिमला में शांत नज़र आए. उन्होंने कहा की चुनावों में टिकट काबिलियत के आधार पर दिए जाने चाहिए.

Neha

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

15 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

15 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

16 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

16 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

17 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

19 hours ago