Categories: हिमाचल

HPTDC के अधिकारी को नोटिस जारी, निगम ने गड़बड़झाले पर बिठाई जांच

हिमाचल पर्यटन निगम (HPTDC) के कुल्लू-मनाली में कार्यरत एक अधिकारी को शिमला से कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है। निगम ने अधिकारी पर कई तरह की अनियमितताओं और गड़बडिय़ों पर जांच भी बिठाई है। ऐसे प्रकरणों को ही उच्चाधिकारियों ने पर्यटन निगम के होटलों के पिछडऩे का कारण माना है। उक्त पर्यटन अधिकारी ने कटराईं में पर्यटन निगम का एक होटल किसी व्यक्ति को लीज पर दिया गया लेकिन उस लीज के बदले निगम के हिस्से में पैसे नहीं आए। कई वर्ष बीत जाने के बाद होटल को लीज पर लेने वाले पर लाखों की देनदारी हो गई है।

निगम ने गड़बड़झाले पर बिठाई जांच

HPTDC  के कुल्लू जिला में कार्यरत एक अधिकारी को इस संदर्भ में कई बार उच्चाधिकारियों ने आदेश जारी कर रिकवरी सुनिश्चित करवाने के लिए कहा लेकिन इन आदेशों पर कार्रवाई नहीं हुई। जब संबंधित अधिकारी को उच्चाधिकारियों ने शिमला तलब किया तो संबंधित अधिकारी वहां भी नहीं गए और अवकाश लेकर आराम फरमाते रहे। अब अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है और गड़बड़झालों पर जांच भी बैठाई गई है।

अधिकारी के उड़े होश

कारण बताओ नोटिस जारी होने पर संबंधित अधिकारी के होश उड़ गए हैं। निगम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के भी हाथ-पांव फूल गए हैं। अधिकारी ने रिकवरी के लिए प्रयास शुरू तो किए लेकिन, होटल को लीज पर लेने वालों ने दो टूक कह दिया कि कमाई ही नहीं हुई तो हम पैसे क्यों दें। अब गड़बड़झालों का यह पूरा ठीकरा संबंधित अधिकारी के सिर पर फूट रहा है।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

12 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

12 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

13 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

13 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

14 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

14 hours ago