हिमाचल

अब निशानदेही-इंतकाल के लिए घर बैठे करें आवेदन, विभाग ने शुरू किया ऑनलाइन पोर्टल

हिमाचल प्रदेश राजस्व विभाग ने आम जनता की सुविधा के लिए ऑनलाइन वेबपोर्टल मेघ (MIGH) शुरू किया है। इस वेबपोर्टल के लिंक ईहिमभूमि डॉट एनआईसी डॉट इन (ehimbhoomi.nic.in) पर कोई भी व्यक्ति घर बैठे ही अपनी भूमि की निशानदेही और इंतकाल के लिए आवेदन कर सकता है और आवेदन की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकता है।

इस बारे में जानकारी देते हुए डीसी हमीरपुर देबश्वेता बनिक ने बताया कि इस वेबपोर्टल पर आवेदन प्राप्त होते ही क्षेत्रीय कानूनगो ऑनलाइन ही भूमि की निशानदेही के लिए तिथि निर्धारित करेगा। यह ऑनलाइन व्यवस्था आरंभ होने से आम जनता को काफी सुविधा होगी। उन्हें संबंधित कार्यालय में व्यक्तिगत तौर पर नहीं जाना पड़ेगा और उनके समय की बचत होगी।

उपायुक्त ने बताया कि आम जनता द्वारा किए गए जमीन के क्रय-विक्रय के इंतकाल से संबंधित सूचना भी इसी पोर्टल पर उपलब्ध होगी। पहले इस प्रकिया में अधिक समय लगता था और लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

देबश्वेता बनिक ने बताया कि इस वेबपोर्टल पर कोई भी व्यक्ति अपनी भूमि से संबंधित जानकारी जैसे जमाबंदी नकल और भू-नक्शा इत्यादि भी देख सकता है। उपायुक्त ने जिला वासियों से इस ऑनलाइन सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

11 mins ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

19 mins ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

26 mins ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

36 mins ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

40 mins ago

तनाव को देखते हुए पुलिस बैरिकेडिंग पर रोकी करणी सेना

  Hamirpur: प्रदेश भर में हिंदू संगठनों के द्वारा मस्जिदों के खिलाफ खोले गए मोर्चे…

56 mins ago