हिमाचल

अब लाहौल-स्पीति में एंट्री के लिए पर्यटकों को देना होगा टैक्स, सिस्सू में साडा बैरियर स्थापित

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में प्रवेश करने के लिए अब पर्यटकों को टैक्स चुकाना पड़ेगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने जिला के प्रवेस द्वारा सिस्सू में साडा के तहत बैरियर स्थापित किया गया है। इस टैक्स के जरिए एकत्र की जाने वाली राशि को स्थानीय विकास कार्य पर खर्च किया जाएगा।

बता दें कि अटल टनल रोहतांग के बनने के बाद लाहौल-स्पीति में पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। ऐसे में प्रशासन ने सिस्सू में साडा का बैरियर स्थापित किया है। इतना ही नहीं प्रशासन ने यहां पर्यटकों से टैक्स लेना भी शुरू कर दिया है। इस बारे में जानकारी देते हुए एसडीएम केलांग प्रिया नागटा ने बताया कि सिस्सू में बैरियर स्थापित किया गया है। इस बैरियर से एकत्रित होने वाली राशि को स्थानीय विकास कार्य पर खर्च किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अब लाहौल में प्रवेश करने वाले दो पहिया वाहनों से टैक्स के रूप में 50 रुपये, कार से 200 रुपये, एसयूपी और एमयूवी से 300 रुपये लिए जा रहे हैं। जबकि बस और ट्रक से 500 रुपये वसूले जाएंगे। उन्होंने बताया कि रोज आने जाने वाले वहानों से ये टैक्स वसूल नहीं किया जाएगा। लेकिन इसके लिए उन्हें एसडीएम कार्यालय में आवेदन करना है जिससे उनके लिए एक पास जारी किया जाएगा।

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

23 mins ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

41 mins ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

45 mins ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

1 hour ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

17 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

17 hours ago