हिमाचल

चंबा में भालू के हमले में एक महिला की मौत,एक गंभीर

समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क

Chamba:धिमला के कलवारा जंगल में शुक्रवार भालू के हमले से घास काट रही एक महिला की मौत हो गई है। दूसरी गंभीर है। हादसे के तुरंत बाद दोनों महिलाओं को मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया। चिकित्‍सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी घायल को भर्ती किया है ।
जानकारी के अनुसार पिंकी देवी पत्नी सरनो और ठांठी देवी पत्नी लहर सिंह दोनों निवासी गांव दलपा, डाकघर बकाणी रोजमर्रा की भांति शुक्रवार को घर से कुछ दूर कलवारा जंगल में घास काटने के लिए गई हुईं थीं। रिश्ते में देवरानी और जेठानी लगाती दोनों महिलाएं जब घास काट रहीं थीं तो इस दौरान अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया।
महिलाओं के चिल्लाने की आवाज जब स्थानीय ग्रामीणों ने सुनी तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर भालू वहां से भाग गया। इसके बाद दोनों घायल महिलाओं को मेडिकल कॉलेज चम्बा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने पिंकी देवी को मृत घोषित कर दिया जबकि ठांठी देवी को प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया गया है। कुंडी खंड के वनपाल तिलक राज ने बताया कि सूचना मिलते ही उन्होंने स्वयं मेडिकल कॉलेज पहुंचकर वन विभाग की ओर से घायल महिला को 5 हजार रुपए जबकि मृतका के परिजनों को 10 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की है।

 

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

2 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

3 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

3 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

3 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

17 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

17 hours ago