हिमाचल

सड़क से लेकर सदन तक ओपीएस पर हंगामा, विपक्ष का सदन से वॉकआउट

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष की तरफ से कांग्रेस विधायक जगत नेगी ने पुरानी पेंशन बहाली का मामला उठाया। नियम 67 स्थगन प्रस्ताव के तहत जगत नेगी ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर चर्चा मांगी। लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने इसकी इजाजत नहीं दी। इसी बीच विपक्ष ने सदन के बीचों-बीच आकर नारेबाजी शुरू कर दी। दूसरी तरफ विधानसभा अध्यक्ष ने प्रश्नकाल शुरू कर दिया। विपक्ष बेल में आकर जोरदार नारेबाजी करने लगा और थोड़ी देर बाद सदन से वॉकआउट कर गया।

वॉकआउट कर सदन से बाहर पहुंचे विपक्ष की तरफ से विधायक जगत नेगी ने बताया कि उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को पुरानी पेंशन बहाली पर चर्चा के लिए नोटिस दिया था और नियम 67 स्थगन प्रस्ताव के तहत चर्चा मांगी थी। सरकार कर्मचारी विरोधी है और कर्मचारियों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। कर्मचारी ताउम्र सरकार की सेवा करता है, पेंशन मांगना उनका हक है। लेकिन सरकार कर्मचारियों के प्रदर्शन पर रोक लगाने के लिए नए नए फरमान जारी कर रही है। कांग्रेस पार्टी कर्मचारियों के साथ है इसलिए उनके समर्थन और सरकार के विरोध में विपक्ष ने वॉकआउट किया है।

उधर सदन के बाहर ओपीएस की मांग को लेकर हज़ारों की संख्या में कर्मचारी पहुंच रहे हैं। कर्मचारियों के प्रदर्शन से डरी सरकार ने ओपीएस बहाली के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।

Samachar First

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

16 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

16 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

16 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

16 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

18 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

19 hours ago