<p style=”text-align:justify”>कागड़ा जिला के लूणसू नामक क्षेत्र में पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार पंचायत इंदपुर में स्थित तालाब के निकट तिलक राज नामक व्यक्ति के खेत में रविवार सुबह लगभग 7:30 बजे यह गुब्बारा पड़ा हुआ पाया गया। पुलिस के अनुसार राजकुमार खेत में घास काटने के लिए गया था और सबसे पहले उसने इस गुब्बारे को देखा। </p>
<p style=”text-align:justify”>दूसरी ओर गुब्बारा मिलने की बात पूरे क्षेत्र में सनसनी की तरह फैल गई। सफेद रंग के इस गुब्बारे पर हरे रंग में अंग्रेजी में 'दिल-दिल पाकिस्तान' लिखा हुआ है और हरे रंग की तितलियों पर पाकिस्तानी झंडे का निशान है। स्थानीय लोगों ने इस संदर्भ में पुलिस थाना इंदौरा को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि पुलिस ने उक्त गुब्बारे को कब्जे में ले लिया है। आगामी छानबीन जारी है।</p>
<p> </p>
समाचार फर्स्ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…
सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…
Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…
Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…
Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…
Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…