Categories: हिमाचल

धर्मशाला कैंट में पैंफलेट बंटे, ब्रिगेडियर की पत्नी पर जवानों के साथ बुरा व्यवहार करने का आरोप

हिमाचल के धर्मशाला कैंटोनमेंट में शुक्रवार को पैंफलेट बांटे गए हैं जिसमें ब्रिगेडियर और उसकी पत्नी पर जवानों और उनके परिवारों के साथ बुरा व्यवहार करने का आरोप है।

मेल टुडे की जानकारी के मुताबिक धर्मशाला कैंप में किसी अज्ञात व्यक्ति ने न्यूजपेपर बांटने वाले को 200 रूपए देकर अखबार के साथ पैंफलेट बंटवाए। पैंफलेट बंटते ही इसकी तस्वीरें व्हाट्सएप और फेसबुक पर भी वायरल हो गई। पैंफलेट में आरोप लगाया गया है कि ब्रिगेडियर की पत्नी जवानों की पत्नियों से डांस करवाती है। साथ ही सीनियर ऑफिसर जवानों को कोई स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं देते हैं। पत्र में लिखा है कि न ही उन्हें हॉस्पिटल के लिए कोई गाड़ी मुहैया करवाई जाती है। जब कोई ऑफिसर के घर जाता है तो उनसे बुरा व्यवहार किया जाता है।

पैंफलेट में ये भी आरोप लगाया है कि  ब्रिगेडियर और उसकी पत्नी जवानों का मजाक उड़ाते है। यदि कोई गोरखा का जवान है तो उसका मजाक सिक्ख जवानों के सामने उड़ाते है और यदि सिक्ख जवान है तो गोरखा जवानों के सामने उन्हें हंसी का पात्र बनाया जाता है।

सुत्रों के मुताबिक, ये पैंफलेट धर्मशाला कैंट के किसी जवान ने छपवाए है जिसने जवानों और ऑफिसर के बीच मतभेद को सामने लाने की कोशिश की है। जिसमें शिकायत की है कि जवानों को प्रोपर सुविधांए नहीं मिल रही और ब्रिगेडियर कॉमाडंर ने खुद के सरकारी घर पर 60 लाख खर्च किए।

आर्मी सर्कल में पैंफलेट के वायरल होते ही लोगों ने ऑफिसर के व्यवहार की आलोचना शुरू कर दी, आर्मी ने जल्द ही इस पर कारवाई शुरू कर दी है। आर्मी सुत्रों ने मेल टुडे को बताया कि ये कारनामा धर्मशाला में तैनात  दो ऑफिसरों का लग रहा है जिनकी ब्रिगेड कॉमाडंर ने खिंचाई की थी। साथ ही उन्होंने बताया कि ये काम पाकि्स्तान के लिए जासूसी कर रहे किसी ISI एजेंट का काम भी हो सकता है. फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

Samachar First

Recent Posts

मुख्यमंत्री व अन्य नेताओं ने वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर शोक व्यक्त किया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू व अन्य नेताओं ने द…

33 mins ago

होशियार सिंह से देहरा के अपमान का बदला लेगी जनता : मुख्यमंत्री

देहरा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और…

57 mins ago

हिमाचल के खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि में की बढ़ोत्तरी: गोमा

धर्मशाला : हिमाचल के खिलाड़ियों को पंजाब तथा हरियाणा की तर्ज पर प्रोत्साहन राशि प्रदान…

1 hour ago

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

22 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

22 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

22 hours ago