9 नवंबर के बाद बीजेपी से निष्कासित किए नेता बहाल

<p>हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने 9 नवंबर के बाद मंडलों द्वारा निष्कासित और निलंबित नेताओं का निलंबन रद कर दिया है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा है कि कोई भी मंडल अपने स्तर पर नेताओं को निलंबित नहीं कर सकता। इसके लिए उनकी संस्तुति जरूरी है। निष्कासन से संबंधित कोई भी फैसला प्रदेश अनुशासन समिति ही लेगी। वही इस मामले में सुप्रीम अथॉरिटी है।</p>

<p>वहीं, शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी चंद्रमोहन ठाकुर ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने सभी मंडल अध्यक्षों से कहा है कि निष्कासन संबंधी कोई भी कार्यवाही उनकी संतुति के बगैर न की जाए, क्योंकि की गई कार्यवाही संविधान सम्मत नहीं है। इसलिए इस तरह की की गई सभी कार्यवाहियों को निरस्त किया जाता है।</p>

<p>वहीं, अगर विधानसभा चुनावों में किसी कार्यकर्ता ने पार्टी विरोधी कार्य किया है तो उससे संबंधित दस्तावेज 10 दिसंबर से पहले पार्टी प्रदेश कार्यालय को प्रदेश अध्यक्ष के संज्ञान के लिए भेजा जाए। उन्होंने सत्ती को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि वह निष्कासन/निलंबन से संबंधित विषय को मीडिया में ले जाने से गुरेज करें।</p>

Samachar First

Recent Posts

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

20 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

20 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

20 hours ago

बिके हुए आशीष शर्मा बहरूपिया, लोगों का स्वाभिमान भाजपा को बेचा: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार शाम हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार…

21 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में हिमकेयर में बच्चों के लिए आईसीयू सेवाएं निःशुल्क

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

21 hours ago

सीएम 28000 नौकरियां देने की बात कहकर प्रदेश की जनता को सफेद झूठ परोस रहे हैं : बिंदल

धर्मशाला: देहरा विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा…

2 days ago