हिमाचल

पंचायत वेटरनरी सहायकों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, नियमित करने की मांग

हिमाचल प्रदेश पंचायत वेटरनरी सहायकों ने नियमतीकरण की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ़ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश के सभी जिलों से शिमला पशुपालन निदेशालय पहुंचें सैंकड़ों वेटनरी सहायकों ने अपनी मांगों को लेकर कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया और सरकार से अनुबंध पुरा कर चुके वेटनरी सहायकों को एकमुश्त नियमित करने की मांग की।

प्रदेश पंचायत वेटरनरी सहायक संघ के अध्यक्ष विनोद ठाकुर ने बताया कि वेटरनरी सहायक लंबे अरसे से सरकार के साथ पत्राचार के माध्यम से नियमित करने की मांग को उठा रहा है लेकिन सरकार की तरफ से कोई पहल नहीं हो रही है जिस वजह से आज मजबूरन पशुपालन निदेशालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया है।

उन्होंने कहा कि 2 साल से अधिक अनुबंध पूरा होने के बावजूद भी सरकार वेटनरी सहायकों को नियमित नहीं कर रही है जिस वजह से परिवार का खर्चा चलाना भी मुश्किल हो गया है। प्रदेश में लगभग 350 वेटनरी सहायकों को इसका सीधा नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

मनाली-लेह राजमार्ग (एनएच-03) यातायात की आवाजाही के लिए बहाल

बारालाचा दर्रा मार्ग का एक बड़ा हिस्सा बर्फ के कारण अभी वन-वे  दारचा से सरचू…

54 mins ago

बदलाव की ओर बढ़ रही है देश की जनताः नरेश चौहान

प्रधानमंत्री दस सालों का रिपोर्टकार्ड बताने के बजाए राम के नाम पर कर रहे हैं…

57 mins ago

बलद्वाड़ा के जंगल में लगी आग, जाइका और वन विभाग की टीम ने बुझाई

-हर रोज चीढ़ की पत्तियों में अग्निकांड की घटणा आ रही सामने -सीपीडी जाइका समीर…

1 hour ago

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

7 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

8 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

8 hours ago