हिमाचल

शिमला में ईद के साथ परशुराम जयंती की धूम, शहरी विकास मंत्री ने हवन में डाली आहुति

देश आज ईद के साथ परशुराम की जयंती भी मना रहा है। शिमला में ईद के साथ परशुराम जयंती बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई। ब्राहमण सभा शिमला द्वारा मिडिल बाज़ार में परशुराम जयंती मनायी गई। जहां शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज मुख्यमंत्री अतिथि के रूप में शिरकत की ओर यज्ञ में आहुति डाली।

सुरेश भारद्वाज ने कहा कि भगवान परशुराम का जन्म भले ही ब्राह्मण कुल में हुआ हो लेकिन उनके गुण क्षत्रियों की तरह थे। ऋषि जमदग्नि और माता रेणुका के पांच पुत्रों में से चौथे पुत्र परशुराम थे। परशुराम भगवान भोलेनाथ के परम भक्त थे। परशुराम जी का जन्म धरती पर हो रहे अन्याय, अधर्म और पाप कर्मों का विनाश करने के लिए हुआ था। उन्होंने ईद के साथ परशुराम जयंती के मौके पर सभी को बधाई दी और कहा कि हमें परशुराम जैसे महा पुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

बता दें कि बैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हर वर्ष परशुराम जयंती मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान विष्णु ने परशुराम के रूप में अपना 6वां अवतार लिया था। उन्हें सात चिरंजीवी पुरुषों में से एक माना जाता है। वे भगवान शिव के कठोर साधक थे। भगवान शिव शंकर ने प्रसन्न होकर उन्हें कई अस्त्र-शस्त्र सहित परशु भी दिया था। परशु धारण करने की वजह से उनका नाम परशुराम पड़ गया।

मान्यता अनुसार एक बार परशुराम जी की माता रेणुका से कोई अपराध हो गया था। इस पर ऋषि जमदग्नि क्रोधित हो गए थे और उन्होंने अपने सभी पुत्रों को मां का वध करने का आदेश दे दिया। लेकिन सभी भाईयों ने मां का वध करने से इंकार कर दिया। लेकिन परशुराम जी ने पिता की आज्ञा का पालन करते हुए माता रेणुका का वध कर दिया। जिससे प्रसन्न पिता ऋषि जमदग्नि ने परशुराम जी को तीन वर मांगने को कहा। परशुराम जी ने पहला वर अपनी माता को दोबारा जीवित करने, दूसरा वर बड़े भाइयों को ठीक करने, और तीसरा वर जीवन में कभी भी पराजित ना होने का मांगा था। भगवान परशुराम भीष्म पितामह, द्रोणाचार्य और कर्ण जैसे महारथियों के भी गुरू रहे।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा पारदर्शी, निष्पक्ष और…

2 hours ago

मूमता में मतदाताओं को किया जागरूक

नगरोटा उपमंडल के मूमता पंचायत में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने लोक संगीत…

2 hours ago

डेंगू दिवस पर सराह की झुग्गी झोपड़ी बस्ती में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

राष्ट्रीय डेंगू दिवस मुख्यचिकित्सा अधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला के सौजन्य और टोंगलेंन चेरिटेबल ट्रस्ट के…

2 hours ago

मतदान कर्मी कर्तव्य निष्ठा से करें कार्य

मंडी संसदीय  निर्वाचन क्षेत्र के व्यय पर्यवेक्षक  आईएएस अधिकारी सुरेश नंदवर की अध्यक्षता में तहत…

2 hours ago

चुनाव डयूटी पर तैनात मतदाता सुविधा केंद्रों में करेंगे मतदान: डीसी

धर्मशाला, 16 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि सभी मतदान दल…

17 hours ago

धर्मशाला: 18 को धौलाधार कॉलोनी में बिजली बंद

धर्मशाला, 16 मई: सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल-2 धर्मशाला ने बताया कि 18 मई, 2024 (शनिवार)…

17 hours ago