हिमाचल

झूठा प्रचार करने से बचें PM मोदी, जयराम झूठ बोलने में PhD: CM सुक्खू

CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) में L-1 ट्रॉमा सेंटर और नए आपातकालीन विभाग का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि इस केंद्र से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और कैजुअल्टी वार्ड को भी अपग्रेड किया जाएगा। यहां आने वाले मरीजों को अब पूरी सुविधा मिलेगी, और एक बेड पर दो मरीज रखने की जरूरत नहीं होगी।

उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर झूठ बोलने में माहिर हैं और उन्हें “झूठ बोलने में पीएचडी” प्राप्त है। सुक्खू ने बीजेपी पर झूठे प्रचार और गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है, जबकि विपक्ष इस तरह के झूठे दावे कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को हिमाचल के बीजेपी नेताओं द्वारा गलत जानकारी दी जा रही है और उन्हें इस तरह के झूठे प्रचार से बचना चाहिए। उन्होंने एक बार फिर जोर देकर कहा कि प्रदेश में आर्थिक संकट जैसी कोई स्थिति नहीं है और जो भी सुधार किए जा रहे हैं, वे प्रदेश के हित में हैं।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

किन्नौर में 300 मीटर खाई में गिरा ट्रक, दो की मौके पर मौत

Kinnaur truck accident: किन्नौर ज़िले के निगुलसरी के पास एक  सड़क दुर्घटना में एक ईंटों…

57 mins ago

मस्जिद की 3 मंजिल गिराने के फैसले को न्यायालय में चुनौती की तैयारी

Sanjauli Mosque Demolition Controversy: राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद की तीन अवैध…

1 hour ago

रेडियोग्राफर और लैब टेक्नीशियन का वेतन होगा दोगुना, आईजीएमसी में 10 करोड़  से  दो छात्रावास

CM Sukhu Announcement: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को आईजीएमसी ट्रॉमा सैंटर के लोकार्पण…

1 hour ago

Kangra News: शोभा यात्रा के साथ हुई शाहपुर दशहरा उत्सव की शुरूआत

  शाहपुर का जिला स्तरीय दशहरा मेले का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ।…

2 hours ago

कंगना के बाद विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी में खोला कैंप ऑफिस

  Vikramaditya Singh Camp Office Mandi : मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा मंडी में…

7 hours ago

Chamba News: चिकन की हड्डी गले में फंसने से व्यक्ति की मौत

Chamba Tragic Death: चंबा जिले के चुराह क्षेत्र में एक दुखद घटना घटी, जहां चिकन…

7 hours ago