Categories: हिमाचल

कांगड़ाः जन्माष्टमी की झांकियां देखने गए दो बच्चे हुए लापता, पुलिस ने आज परिजनों को सौंपा

जिला कांगड़ा के फतेहपुर निवासी दो बच्चों साहिल उम्र 16 साल पुत्र सुभाष और उम्र 9 साल अभिषेक पुत्र स्वर्गीय देव राज को लापता होने का मामला सामने आया। आज सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर ट्राला चालक ने हरबंस ने सूचना दी कि जिन बच्चों की पुलिस तलाश कर रही है वह दोनों बच्चे साहिल और अभिषेक भारमाड़ चौक पर हैं। इस व्यक्ति ने पुलिस को बताया और सूचना मिलते ही पुलिस ने ट्राला चालक ने हरबंस को कहा कि पुलिस के आने तक दोनों बच्चों को अपने पास सुरक्षित रखें।  एसआई और एसएचओ पुलिस कर्मियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों लड़कों को उनके चाचा यानी हरबंस की पहचान के बाद सुरक्षित बरामद कर लिया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया।

बता दें कि ये दोनों बच्चे शनिवार सुबह लगभग 10:30 बजे कृष्ण जन्माष्टमी की झांकियां देखने फतेहपुर बाजार गए थे। उसके बाद वे घर नहीं लौटे। माता-पिता ने उन्हें बाज़ार के आसपास के इलाकों में ढूंढा। जब वे उन्हें नहीं मिले, तो उन्होंने रात 9:30 बजे पुलिस को इस मामले की सूचना दी। सूचना मिलने पर कांगड़ा जिले के सभी एसएचओ को अलर्ट कर दिया गया। पुलिस दलों को तलाशी के लिए भेज दिया गया।

पुलिस ने सुभाष पुत्र कांशी राम के बयान के आधार पर आईपीसी की धारा नंबर 101, 363 के तहत मामला दर्ज़ किया गया। एसएसपी पठानकोट और होशियारपुर से लापता बच्चों की तलाश करने का अनुरोध किया गया। लापता बच्चों की तलाश के लिए पंजाब, हरयाणा, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, उत्तराखंड और राजस्थान के साथ सूचना साझा की गई। डीएसपी देहरा और नूरपुर को फतेहपुर के लिए रवाना किया गया क्योंकि फतेहपुर पुलिस ने सूचना मिलते ही तलाशी अभियान चलाया। जानकारी के अनुसार दोनों बच्चों को शनिवार शाम फतेहपुर बाजार में लगभग 4 बजे देखा गया था।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

4 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

5 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

5 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

5 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

6 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

6 hours ago