हिमाचल

पुलिस भर्ती मामला: पुलिस ने CM का पुतला फूंकने से NSUI को रोका, जमकर हुई खींचतान

पी. चंद। पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा का पेपर लीक होने को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर हमले तेज कर दिए हैं। मामले को लेकर एनएसयूआई ने शिमला उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका। हालांकि पुलिस ने इस दौरान एनएसयूआई को पुतला फूंकने से रोकने का प्रयास किया। इस पर एनएसयूआई और पुलिस जवानों के बीच काफी खींचतान भी हुई लेकिन अंत में एनएसयूआई ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंक दिया।

एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष छतर सिंह ने कहा कि कड़ी मेहनत के बाद युवाओं ने पुलिस लिखित परीक्षा पास की थी लेकिन अब उनका भविष्य ऐसे खतरे में पड़ गया है। सरकार ने पेपर को रद्द करने का फैसला लिया है जोकि युवाओं के साथ खिलवाड़ है। भाजपा सरकार में बेरोजगारों के साथ मजाक किया जा रहा है। इससे पहले भी जेओए आईटी थी और अन्य भर्तियां भी लटकी पड़ी है।

उन्होंने कहा कि सरकार के राज में भर्तियों में लगातार धांधली हो रही है और अपने चहेतों को सरकार बैक डोर से नौकरियां दे रही है। पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होना सरकार की बड़ी विफलता है। एनएसयूआई ने सरकार से मांग की है कि परीक्षा दे चुके छात्रों को सरकार खर्चे का वहन करें। अन्यथा एनएसयूआई सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगा।

Manish Koul

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

1 hour ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

2 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

8 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

9 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

9 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

9 hours ago