Categories: हिमाचल

19 से 21 जनवरी तक पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की… #पोलियो_ड्रॉप्स

<p>राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण का अभियान 19 जनवरी से 21 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स मीटिंग की बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेद विभाग, पुलिस विभाग, हिमाचल पथ परिवहन निगम और समेकित बाल विकास सेवाएं के अधिकारियों को पल्स पोलियो अभियान के सफल आयोजन के लिए आपस में समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।</p>

<p>उन्होंने बताया कि शिमला जिले में 5 साल तक के आयु वाले लगभग 67936 बच्चे हैं। अभियान के तहत जिला में 710 बूथ बनाए जाएंगे, जिसमें 675 बूथ, 20 ट्रांजिट बूथ और 15 मोबाइल बूथ शामिल है। पूरे जिले में अभियान के सफल आयोजन के लिए 2,824 दल के सदस्यों की प्रतिनियुक्ति की गई हैं, इसके साथ 145 पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति भी की गई है। 5 साल की उम्र वाले बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई जाएंगी। कोई भी बच्चा अभियान के तहत न छूटे उसके लिए विभागों के साथ-साथ एनजीओ से भी सहयोग लिया जाएगा।</p>

<p>उन्होंने शिक्षा विभाग को स्कूल में बूथ लगाने के निर्देश दिए और पुलिस विभाग को विभिन्न जगह पर लगने वाले ट्रांजिट बूथ पर पुलिस कर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए। एचआरटीसी को उन ट्रांजिट बूथों पर बसों को रोकने के निर्देश दिए ताकि कोई भी बच्चा न छूटे। अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला शिमला के सभी अभिभावकों से अपील की है कि 5 साल तक के हर एक बच्चे को बूथ में पहुंचा कर दो बूंद पोलियो कि अवश्य पिलाएं।</p>

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

6 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

6 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

6 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

6 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

22 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

22 hours ago