<p>हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू होगा। 3 दिन तक प्रदेश में मौसम साफ रहने के बाद 16 अक्तूबर से बारिश और बर्फबारी की संभावनाएं जताई गई है। प्रदेश भर के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों सहित मध्यम व मैदानी इलाकों में आने वाले 3 दिन तक मौसम विभाग ने बारिश की संभावनाएं व्यक्त की हैं।</p>
<p>बीते दिनों पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद प्रदेश में ठंडक का दौर भी दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है और इसके चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 लेकर 3 डिग्री तक चल रहे हैं। राजधानी शिमला सहित धर्मशाला, चम्बा और कुल्लू सहित किन्नौर में न्यूनतम तापमान के चलते अधिक ठंड पड़ रही है।</p>
<p>राजधानी शिमला में बीते 3 दिनों के मुकाबले 3 से 4 डिग्री सैल्सियस तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जहां बीते 2 रोज पहले शिमला का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सैल्सियस था, वहीं पर अब यह तापमान 20 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच गया है। इसी तरह न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की है। रविवार को शिमला में न्यूनतम तापमान जहां पर 10 डिग्री सैल्सियस रहा, वहीं पर अधिकत्तम तापमान बीते रोज के मुकाबले एक डिग्री गिरकर 19.9 डिग्री दर्ज किया गया।</p>
<p> </p>
Haroli: डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी, स्वर्गीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती के…
Hamirpur: डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में डीएवी स्टेट लेवल टूर्नामेंट के तहत लड़के और…
Dehra: राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में स्वच्छता पखवाड़े के तहत एन.एस.एस. स्वयं सेवियों द्वारा महाविद्यालय…
Hamirpur: सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा टौणी देवी के सिविल अस्पताल में निशुल्क मेगा मेडिकल…
Shimla: प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सरकार को…
शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर उत्पन्न…