चंडीगढ़ में हुई कांग्रेस कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक के बाद शिमला लौटी प्रतिभा सिंह के चुनाव न लड़ने के तल्ख तेवर नरम होते नजर आ रहे हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि उन्होंने हाई कमान के समक्ष अपना पक्ष रखा है अब गेंद हाई कमान के पाले में हैं। प्रतिभा ने कहा है कि कांग्रेस चुनाव में मजबूत प्रत्याशी उतारेगी और जीत हासिल करेगी। प्रतिभा ने बीजेपी के द्वारा मंडी से टिकट देने पर निशाना साधा और कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता भी हैरान है।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक में लोकसभा चुनाव के साथ उपचुनाव में टिक को लेकर चर्चा हुई है। हाई कमान आगे का फैसला लेगा। उनके सामने चुनाव लडने को लेकर कुछ समस्याएं थी इस बात को हाई कमान के सामने रखा गया है। मुख्यमंत्री ने भी आश्वासन दिया है कि हम मिल कर हर क्षेत्रों का दौरा करेंगे लोगों की समस्या को दूर करने का काम किया है। आपदा में लोगों को राहत के साथ ही ओपीएस, महिलाओं को 1500, दूध के दाम बढ़ाने का काम किया है।
इन सभी चीजों को लेकर कांग्रेस चुनाव के मैदान में जायेगी। सरकार ने वायदा किया है कि मिलजुल कर चुनाव लडा जाएगा। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल को दिल्ली में हाई कमान के साथ बैठक होगी जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। वन्ही कंगना के मंडी से चुनाव मैदान में उतारने को लेकर प्रतिभा ने कहा कि इससे सभी को हैरानी है। बीजेपी के कार्यकर्ता इससे हैरान हैं। कांग्रेस सशक्त उम्मीदवार को मैदान में उतरेगी। कांग्रेस एक हफ्ते में टिकटों की घोषणा कर लेगी। ऐसे लोगों को ही टिकट दिया जाएगा जो सक्रिय हो लोगों में पहचान हो। प्रतिभा ने कहा कि अब सरकार को मजबूत करने का प्रयास करेगी।
धर्मशाला: राज्यसभा चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस को घुटने पर लाने में बागियों के सरगना की…
नगरोटा बगवां के विधायक आर एस बाली ने कांगड़ा चंबा लोकसभा के प्रत्याशी आनंद शर्मा…
हस्तपा 10 से 12 मई तक शिमला में 11वीं एमटीबी साइकिल रेस का अयोजन कर…
नगरोटा बगवां पहुंचे कांगड़ा-चंबा से लोकसभा उम्मीदवार आनंद शर्मा ने कहा भारत बहुभाषी ,बहु धर्मी…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि वर्ष 2019 में हुए लोकसभा…
साइक्लिंग अभियान के माध्यम से वोट का महत्व बताएंगे स्टेट इलेक्शन आइकॉन जसप्रीत पॉल मुख्य…