हिमाचल

राष्ट्रपति दौरे को लेकर तैयारियां पूरी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 17 सितंबर को विधानसभा में देंगे संबोधन

हिमाचल प्रदेश अपने पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयंती मना रहा है। 25 जनवरी 1971 को हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था। हिमाचल के 50 वर्ष पूरे होने पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 17 सितंबर को हिमाचल विधानसभा में अपना संबोधन देंगे। राष्ट्रपति पहले 5 दिन के दौरे पर हिमाचल आ रहे थे। लेकिन राष्ट्रपति निवास रिट्रीट में कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद दौरे को घटाकर 4 दिन कर दिया गया है। अब राष्ट्रपति 16 सिंतबर से 19 सिंतबर तक शिमला रहेंगे। पहले ये कार्यक्रम 20 सिंतबर तक था।

उधर, राष्ट्रपति के शिमला दौरे को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब राष्ट्रपति रिट्रीट राष्ट्रपति निवास के स्थान पर चौड़ा मैदान स्थित ओबरॉय सिसिल में ठहरेंगे। जिसके चलते अब चौड़ा मैदान के रूट को वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।

विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने बताया कि हिमाचल सरकार 50 वर्षों के विकास की गाथाओं का अलग अलग कार्यकर्मों के माध्यम से आयोजित कर रही है। कोरोना के चलते यह कार्यक्रम पहले नहीं हो पाए। अब कोरोना के प्रोटोकॉल के तहत ये आयोजन किए जा रहे हैं। इसी के अंतर्गत 17 सितंबर को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 11 बजे हिमाचल विधानसभा में अपना संबोधन देंगे। इन आयोजनों का मक़सद उन सभी विभूतियों को याद करने का है जिन्होंने हिमाचल के विकास की गाथा लिखी है।

इससे पूर्व दो राष्ट्रपति अब्दुल कलाम और प्रणब मुखर्जी विधानसभा को संबोधित कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस विशेष सत्र में कुल वर्तमान और निवर्तमान 93 विधायकों, 11 सांसदो ने आने के लिए सहमति जताई है। राष्ट्रपति के संपर्क में आने वाले विधानसभा के 96 कर्मी का आरटीपीसीआर टेस्ट होगा। इसके अलावा सुरक्षा कर्मियों का भी कोरोना टेस्ट हो रहा है। विपिन परमार ने बताया कि 12 बजे राष्ट्रपति के कार्यक्रम के बाद लाइब्रेरी हाल में वर्तमान और निवर्तमान विधायकों का सम्मान समारोह होगा जिसमें पूर्व के मुख्यमंत्री, नेता विपक्ष सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे।

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

3 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

3 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

3 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

4 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

19 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

19 hours ago