हिमाचल

केंद्र सरकार के खिलाफ बागवानों का हल्ला बोल

संयुक्त किसान मंच के साथ केंद्र की वादाखिलाफी के विरोध में आज हिमाचल में जगह जगह कार रैली ओर बाइक रैली निकाल कर बागवान किसानों ने अपना विरोध जताया। शिमला जिला में नारकंडा से कार रैली निकाली गई जिसमें सैकड़ों बागवान शामिल हुए। ये रैली ठियोग कुफरी होते हुए शिमला सचिवालय पहुंची जहां बागवानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ओर केंद्र सरकार से बागवानों किसानो से किए गए वादों को पूरा करने की मांग की।

सेब उत्पादक संघ के अध्यक्ष सोहन ठाकुर ने कहा कि तीन वर्ष पहले संयुक्त किसान मोर्चा का आंदोलन हुआ था। उस दौरान केंद्र सरकार से जो समझौता हुआ ,उसकी एक भी मांग नहीं मानी गई है। उन्होंने बताया कि पूरे देश में 26 जनवरी को वाहन और ट्रैक्टर रैली होगी। आज नारकंडा से प्रदेश सचिवालय तक वाहन रैली निकाली गई उन्होंने कहा कि मौसम की बेरुखी के साथ बागवानों को सरकार की बेरुखी भी झेलनी पड़ रही है। सेब उत्पादन में बागवानों की लागत लगातार बढ़ रही है दूसरी तरफ केंद्र ने एमआईएस का बजट घटा दिया है। सरकार उद्योगपतियों को अनुदान दे रही है लेकिन बागवानों को सब्सिडी नहीं दी जा रही।

Kritika

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

5 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

5 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

5 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

5 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

6 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

6 hours ago