Categories: हिमाचल

बड़े पर्दे पर छाई हिमाचल की एक और बेटी, पंजाबी फिल्म ‘जिंद जान’ में मचा रही धमाल

हिमाचल की एक और बेटी बड़े पर्दे पर छा गई है। ये अभिनेत्री कुल्लू गर्ल सारा शर्मा हैं जिसकी बड़े पर्दे की पहली पंजाबी फिल्म 'जिंद जान' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। सारा शर्मा कुल्लू की रहने वाली हैं और मंडी से भी उसका संबंध रहा है। उसके कई नजदीकी रिश्तेदार यहां पर हैं।

कुल्लू से निकलकर पढ़ाई के लिए चंडीगढ़ जाना ही उसके जीवन में एक टर्निंग प्वॉइंट साबित हुआ। 'जिंद जान' के डेब्यू पर उसने कहा कि यह उनकी पहली पंजाबी फिल्म है मगर अभिनय के तौर पर कई शॉर्ट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 'जिंद जान' 14 जून को रिलीज हुई है। सारा ने चंडीगढ़ के सरकारी बहुतकनीकी कॉलेज से पढ़ाई की है। इस दौरान उन्हें पंजाबी सीखने का मौका मिला।

मां ने सपनों को जीना सिखाया

सारा ने कहा कि उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का शौक था और मेरी मां ने मुझे अपने सपनों को जीना सिखाया। चंडीगढ़ में पढ़ाई के बाद उन्हें एक कंपनी ने नौकरी के लिए मुंबई जाने का अवसर मिला। इसके बाद सारा ने जॉब करते हुए एक्टिंग स्कूल ज्वाइन किया। इसके बाद एक्टिंग के लिए कुछ ऑफर भी आए और शॉर्ट फिल्म कवि से बड़ा ब्रेक मिला, जिसने मुझे पहचान दिलाई। उसने कहा कि सवाल हिंदी या पंजाबी फिल्म का नहीं बल्कि किरदार का है। इन दिनों मंडी जिले के सुंदरनगर के थियेटर में सारा की फिल्म 'जिंद जान' चल रही है।

तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में भी कर चुकीं है अभिनय

सारा शर्मा ने तेलुगू फिल्म रिक्शा ड्राइवर, कन्नड़ फिल्म ब्रह्मा में काम किया। इसके अलावा टी-सीरीज के साथ एक म्यूजिक वीडियो मन बावरा भी बनाया है। एक और हिमाचली गर्ल के इस तरह से बड़े पर्दे पर छा जाने से न केवल कुल्लू बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। सारा के परिजन इससे बेहद खुश है और उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में वह कंगना रणौत व प्रीति जिंटा की तरह फिल्म इंडस्ट्री में छा जाएगी।

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

6 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

6 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

6 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

6 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

22 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

22 hours ago