Categories: हिमाचल

हिमाचल में रेल नैटवर्क होगा मजबूत, 4 परियोजनाएं की जा रही कार्यान्वित

<p>केंद्रीय रेल राज्य मंत्री राजेन गोहेन ने शिमला से बीजेपी सांसद वीरेंद्र कश्यप के सवाल के जवाब में लोकसभा में बताया कि हिमाचल में रेल नेटवर्क को सुदृढ़ करने के लिए चार रेल परियोजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि भारतीय रेलवे इस समय 6769 करोड़ की लागत की 63 किलोमीटर लंबी भानुपल्ली-बिलासपुर-बेरी रेलवे लाइन, 3044 करोड़ लागत की 50 किमी लंबी ऊना-हमीरपुर रेलवे लाइन, 1540 करोड़ लागत की 33 किलोमीटर लंबी चंडीगढ़-बद्दी रेलवे लाइन और 2528-49 करोड़ लागत की 112 किलोमीटर लंबी नंगल डैम-तलवाड़ा रेलवे लाइन के निर्माण पर कार्य कर रहा है।</p>

<p>उन्होंने बताया कि ऊना-हमीरपुर रेलवे लाइन के निर्माण कार्य को बजट प्रावधान में शामिल कर लिया गया है। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री ने बताया कि सिखों के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पांवटा साहिब को रेल नेटवर्क से जोडऩे के लिए दो सर्वे किए गए हैं। घनौली से बद्दी, नालागढ़, जगाधरी, सूरजपुर, कालाअंब और पांवटा साहिब होते हुए देहरादून रेलवे लाइन के पहले सर्वे में 216 किलोमीटर लंबी इस लाइन की कुल लागत 3746 करोड़ आंकी गई थी।</p>

<p>कम ट्रैफिक तथा ऊंची लागत के कारण इस लाइन पर कार्य शुरू नहीं किया गया। पेहोवा से जगाधरी, यमुना नगर होते हुए पांवटा साहिब को जोडऩे के लिए किए 145 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन की कुल निर्माण लागत 1954 करोड़ आंकी गई है। इसकी तकनीकी और आर्थिक व्यवहारिकता के पहलुओं पर विचार किया जा रहा है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

बांग्लादेश का कूटनीतिक फेरबदल: भारत से उच्चायुक्त समेत छह राजनयिकों की वापसी

  New Delhi, Agencies: बांग्लादेश ने भारत में अपने उच्चायुक्त मुस्तफिजुर रहमान को अचानक वापस…

2 hours ago

कंगना ने फिर साधा निशाना: “हमारे पड़ोसी राज्य से आ रही हैं बर्बादी की चीजें”

  Shimla/Mandi : सांसद व अभिनेत्री कंगना इन दिनों मंडी के दौरे पर हैं। अपने…

2 hours ago

घटस्थापना पर 3 शुभ योग: जानें नवरात्रि का महत्व

  Shimla:नवरात्र की सभी पाठकों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि है।…

3 hours ago

रुपया 11 पैसे गिरा, 83.93 डॉलर पर पहुंचा

  Mumbai/Agencies: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते…

4 hours ago

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

21 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

21 hours ago