Categories: हिमाचल

पत्नी संग शिमला पहुंचे रेल मंत्री पीयूष गोयल, कालीबाड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

<p>राजधानी शिमला की ठंडी वादियों में अपनी सालगिरह मनाने पहुंचे केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार देर शाम कालीबाड़ी मंदिर में माथा टेकने के बाद मंदिर परिसर में शिवजी के मंदिर के बाहर पहरा कर रहे नंदी महाराज के कानों में अपनी मनोकामना मांगी।</p>

<p>दरअसल, रेल मंत्री पीयूष गोयल अपनी शादी की सालगिरह के अवसर पर शिमला आए हैं। इस दिन को यादगार बनाने के लिए वे अपनी पत्नी संग कालीबाड़ी मंदिर पहुंचे। रविवार को रेल मंत्री पालमपुर जाएंगे। जैसे ही मंदिर परिसर में लोगों ने केंद्रीय मंत्री को मंदिर की मान्यता के बारे में बताया तो पीयूष गोयल भी खुद को नहीं रोक पाए और शिवजी के वाहन नंदी महाराज के सामने झुक कर उनके कानों में अपनी मन्नत कह डाली। काफी देर तक उन्होंने नंदी महाराज के कानों में अपनी मन्नत कही।</p>

<p>बता दें कि यह मान्यता है कि शिवजी के प्रिय नंदी महाराज के कान में जो भी सच्चे दिल से मन्नत मांगता है वो पूरी होती है। शिव मंदिर में जो भी लोग जाते हैं वो नंदी महाराज के कानों में अपनी मन्नत कह कर उसे भगवान शिव तक पंहुचाते हैं।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

राज्यपाल ने 11वीं हिमाचल पुलिस हाफ मैराथन को किया फ्लैग ऑफ, नशा मुक्त हिमाचल का संदेश

  Shimla: रविवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से 11वीं हाफ मैराथन का आयोजन…

23 mins ago

विक्रमादित्य सिंह ने खरगे से मुलाकात कर जताई पार्टी के प्रति निष्ठा

  New Delhi: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष…

44 mins ago

शिमला में कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार, रेप के आरोप में काट रहा था सजा

  Shimla: कंडा जेल में दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा एक कैदी पुलिस…

2 hours ago

शिमला के दौलत सिंह पार्क में स्थापित होगी स्‍व.वीरभद्र सिंह की प्रतिमा

बैठक में मस्जिद विवाद में नगर निगम कर्मियों पर दर्ज हुए मामलों का पार्षदों ने…

2 hours ago

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के परिणाम पर छात्रों का रोष, जांच की उठी मांग

Dharamshala: बीए 2nd ईयर के परिणाम पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। एनएसयूआई का…

17 hours ago

डॉ. उदय बने धर्मशाला जोनल अस्पताल के नए चिकित्सा अधिकारी

  Dharamshala: भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन डॉ. उदय ने अब धर्मशाला जोनल अस्पताल में…

17 hours ago