Categories: हिमाचल

फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

<p>हिमाचल में एक बार फिर पश्चिमी हवाएं सक्रिय होने लगी हैं। जिसके चलते आसमान में बादल मंडराने लगे हैं। बता दें मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में आगामी 20 और 21 फरवरी से तेज हवाओं के साथ बारिश और ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है।</p>

<p>बता दें हिमाचल में बीते दिनों हुए हिमपात और बारिश के बाद मौसम साफ होने लगा था। साथ ही तापमान में भी गर्माहट आने लगी थी। लेकिन आने वाले दिनों में फिर से बारिश और बर्फबारी के साथ शीतलहर का प्रकोप बढऩे की संभावना हैं।</p>

<p>मौसम विभाग के अनुसार शिमला में अगले पांच दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। विभाग की माने तो पश्चिमी हवाओं के सक्रिय होने से प्रदेश के मौसम में परिवर्तन आने की संभावना है। इससे जहां ऊपरी क्षेत्रों में भारी हिमपात होगा वहीं, मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में व्यापक बारिश होने की संभावना है।</p>

<p>नॉर्थ पाकिस्तान की ओर से सक्रिय हुई यह पश्चिमी हवाएं काफी प्रभावशाली है। जो 20 फरवरी से अपना असर दिखाना शुरू कर देंगी। 21 फरवरी को भारी बर्फबारी और बारिश की संभावना रहेगी। इस बारे में मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी की है।</p>

Samachar First

Recent Posts

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

43 mins ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

53 mins ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

1 hour ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

2 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

2 hours ago

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

  कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

5 hours ago