<p>नैनादेवी के कोट कहलूर में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म होने का मामला दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार एक युवक अपने मामा के घर अक्सर आता-जाता रहता था और उसकी नाबालिग लड़की के साथ अच्छी-खासी जान-पहचान थी। बताया जा रहा है कि गत माह इस युवक ने नाबालिगा के साथ दुष्कर्म किया।</p>
<p>पीड़िता ने इस संबंध में अपनी माता को 2 दिन पहले जानकारी दी तो उसने इस संबंध में थाना में शिकायत दी। जिस पर थाना कोट कहलूर पुलिस ने IPC की धारा 376, 506, 34 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता का क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में मेडीकल करवाया जा रहा है। वहीं युवक फिलहाल फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है।</p>
Haroli: डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी, स्वर्गीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती के…
Hamirpur: डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में डीएवी स्टेट लेवल टूर्नामेंट के तहत लड़के और…
Dehra: राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में स्वच्छता पखवाड़े के तहत एन.एस.एस. स्वयं सेवियों द्वारा महाविद्यालय…
Hamirpur: सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा टौणी देवी के सिविल अस्पताल में निशुल्क मेगा मेडिकल…
Shimla: प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सरकार को…
शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर उत्पन्न…