Categories: हिमाचल

हिमाचल में नर्सों की भर्ती प्रक्रिया में होगा बदलाव, 45 फीसदी भर्ती होगी बैचवाइज

<p>प्रदेश में अब नर्सों की भर्ती बैचवाइज की जाएगी। पहले नर्सों की भर्ती प्रक्रिय टेस्ट के माध्यम से होती थी। लेकिन अब 45 फीसदी पद बैचवाइज और 45 फीसदी पद कमीशन के आधार पर भरे जाएंगे जबकि 10 फीसदी पद प्रमोशन कोटे से भरे जाएंगे। सरकार ने इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।</p>

<p>सरकार यह कदम बेरोजगार नर्सों के आग्रह उठाने जा रही है। बता दें कि प्रदेश भर से प्रशिक्षित बेरोजगार नर्सों का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से मिला था। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से नर्सों की भर्ती बैचवाइज कराने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विभागों में भर्तियां बैचवाइज प्रक्रिया के आधार पर होती हैं लेकिन नर्सों की भर्ती मे एेसा नहीं है। इसलिए नर्सों की भर्ती भी बैचवाइज प्रक्रिया के आधार पर होनी चाहिए।</p>

<p>प्रतिनिधि मंडल की समस्याओं पर गौर करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हे आश्वासन दिया कि आने वाले समय में नर्सों की भर्ती प्रकिया में भी बदलाव किया जाएगा। इसी के चलते जयराम सरकार ने भर्ती नियमों में संशोधन को मंजूरी के लिए फाइल वित्त विभाग के पास भेजी है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद फाइल विधि विभाग को भेजी जाएगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

हिरासत में सोनम वांगचुक का अनिश्चितकालीन अनशन शुरू, मचा सियासी घमासान, दिल्‍ली सीएम को मिलने से रोका

New Delhi/ Agencies: जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और दिल्ली सीमा पर हिरासत में लिये गए…

1 hour ago

iPhone डिलीवरी के बाद कैश देने के बजाय कर दी डिलीवरी बॉय की हत्या

  Allahbad/Agencies: उत्तर प्रदेश की राजधानी में 30 वर्षीय एक डिलीवरी ब्वाय की हत्या कर…

2 hours ago

Boss बना रहे थे टार्गेट पूरा करने का दवाब, एरिया मैनेजर ने फंदे से लटककर दे दी जान

सुसाइड नोट पर उच्‍चाधिकारियों पर आरोप पत्‍नी की तरफ से दी शिकायत पर मामला दर्ज…

2 hours ago

हिमाचल पुलिस में कांस्‍टेबल नहीं अब कमांडो भर्ती, नवरात्र में लोक सेवा आयोग भर्ती जारी करेगा विज्ञापन

  Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्‍टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…

4 hours ago

हिमाचल पुलिस में कांस्‍टेबल नहीं अब कमांडो भर्ती, नवरात्र में लोक सेवा आयोग जारी करेगा विज्ञापन

  Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्‍टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…

4 hours ago

शिव सेना नेता और अभिनेता गोविंदा को लगी अपनी ही रिवॉल्वर से गोली, अस्पताल में भर्ती

New Delhi: बॉलीवुड एक्टर और शिव सेना लीडर गोविंदा अपनी ही रिवॉल्वर से पैर में…

5 hours ago