हिमाचल

जल्द घोषित होंगे बाकी दो लोकसभा उम्मीदवार, BJP का संकल्प पत्र महज चुनावीं: प्रतिभा सिंह

प्रतिभा सिंह बोली जल्द घोषित होंगे बाकी दो लोकसभा उम्मीदवार, भाजपा का संकल्प पत्र महज चुनावीं, पहले के वायदे भी नहीं हुए हैं पूरे।

कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में चार लोकसभा सीट में से दो सीट पर प्रत्याशी उतार दिए हैं जबकि दो सीट पर अभी प्रत्याशी तय नही हो पा रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी शीघ्र दो सीट पर प्रत्याशी का चयन कर लेगी।

हाईकमान के समक्ष सर्वे की रिर्पोट भी रखी गई है जल्द बेहतर और जिताऊ प्रत्याशी मैदान में उतार दिए जाएंगे। मंडी से विक्रमादित्य सिंह को इस बार प्रत्याशी बनाया गया है। मंडी के लोगों का कांग्रेस को पहले भी आशीर्वाद मिलता रहा है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह भी मंडी से सांसद रहें हैं अब विक्रमादित्य सिंह को भी मंडी की जनता का प्यार मिलेगा। वहीं भाजपा के संकल्प पत्र को प्रतिभा सिंह ने चुनावी करार देते हुए कहा कि इससे पहले भी दो चुनावों में भाजपा ने लोगों से रोज़गार, मंहगाई को लेकर कई वायदे किए थे जो आज तक पूरे नही हुए। देश के लोग बुद्धिजीवी हैं और सब जानते हैं कि किसे वोट करना है।

Kritika

Recent Posts

गर्लफ्रेंड की हत्या कर लाश को बैग में पैक कर ठिकाने लगाने का प्रयास

हिमाचल प्रदेश को भले ही शांत राज्य माना जाता हो, लेकिन यहां भी अब लगातार…

4 mins ago

शिमला में जनवादी महिला समिति का धरना प्रदर्शन

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने देश में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार व…

3 hours ago

हिमाचल लोकसभा कैंडिडेट में सबसे अमीर प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह

हिमाचल में लोकसभा के सभी उम्मीदवारों के नामांकन होने के बाद एफिडेविट में सभी प्रत्याशियों…

4 hours ago

हिमाचल प्रदेश: 159 वोटर्स वाला गांव.. ‘पलटेगा’ चुनाव?

लोकतंत्र में वोट की ताकत सबसे अहम होती है और एक वोट सरकारें बदलने की…

4 hours ago

हिमाचल में 15 मई को दर्ज किया गया मई महीने का सबसे गर्म दिन

पूरे उत्तर भारत में झुलस्ती गर्मी रिकॉर्ड की जा रही है. बीते कल 15 मई…

4 hours ago

भाजपा के नामांकन कार्यक्रमों से उड़ी कांग्रेस पार्टी की नींद: बिंदल

शिमला: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश…

6 hours ago