Categories: हिमाचल

लाहौल-स्पीति : रेस्क्यू ऑपरेशन का 5वां दिन, 81 लोगों को लाया गया कुल्लू

लाहौल-स्पीति जिले के विभिन्न क्षेत्रों में फंसे लोगों को निकालने के लिए वायु सेना के हैलीकाप्टर के माध्यम से चलाए गए रेस्क्यू आपरेशन के दौरान शुक्रवार को कुल 81 लोगों को कुल्लू पहुंचाया गया। शुक्रवार सुबह एमआई-17 वी-5 हैलीकाप्टर की पहली उड़ान में छतड़ू व छोटा दड़ा से कुल 26 और दूसरी उड़ान में भी इन्हीं जगहों से कुल 30 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया। चीता  हैलीकाप्टरों और एएलएच हैलीकाप्टरों की अलग-अलग उड़ानों में पटसेउ से 24 अन्य पर्यटकों व कामगारों को कुल्लू पहुंचाया गया। सरचू से एक व्यक्ति को मनाली में उतारा गया है।

कुल्लू के ढालपुर मैदान में रेस्क्यू आपरेशन की निगरानी कर रहे मंडी के मंडल आयुक्त विकास लाबरू ने बताया कि इस अभियान के पांचवें दिन शुक्रवार को कुल 81 लोगों को लाहौल-स्पिति से सुरक्षित निकाला गया है। उन्होंने बताया कि पांच दिनों के दौरान लाहौल-स्पिति जिला से कुल 191 पर्यटक, कामगार व आम लोग कुल्लू पहुंचाए गए हैं। इनमें 30 विदेशी पर्यटक शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि लाहौल घाटी में बिजली की आपूर्ति बहाल करने के लिए एक ट्रांसफार्मर और बिजली बोर्ड लिमिटेड के 10 कर्मचारी हैलीकाप्टर से लाहौल भेजे गए हैं। दोपहर बाद कुल्लू से रवाना किए गए एक हैलीकाप्टर को खराब मौसम के कारण वापस आना पड़ा। विकास लाबरू ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण हैलीकाप्टर की उड़ानें फिलहाल रोक दी गई हैं।

Samachar First

Recent Posts

बंगलूरू के ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई में आतंकी हमले का अलर्ट

Karnatka, Agencies: कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू के ताज वेस्ट एंड होटल को बम से…

1 hour ago

IIT Mandi में 12वां दीक्षांत समारोह, शाश्वत गुप्ता को राष्ट्रपति पदक

Mandi : आईआईटी मंडी में शनिवार को 12वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह…

2 hours ago

कुलगाम में आतंकवादियों से मुठभेड़, चार सुरक्षाकर्मी और एक यातायात अधिकारी घायल

कुलगाम में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी व एक यातायात पुलिस अधिकारी घायल…

2 hours ago

नही थम रहा मस्जिद विवाद, देवभूमि संघर्ष समिति की फ‍िर हुंकार, प्रदेश भर में प्रदर्शन

Shimla:कथित अवैध मस्जिदों और मजारों के निर्माण पर रोक की मांग को लेकर देवभूमि…

2 hours ago

हिमाचल विश्वविद्यालय में हादसा: हॉस्टल की 5वीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत

Shimla: शुक्रवार देर रात हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एसबीएस हॉस्टल में छात्र के गिरने…

3 hours ago

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 12 एसडीएम समेत 29 एचएस अधिकारियों के तबादले

Shimla: हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है।  कांग्रेस की सुक्‍खू  सरकार ने 12…

3 hours ago