हिमाचल

मंडी: रिवालसर पाठशाला के विद्यार्थियों ने किया हिमाचल दर्शन

मंडी: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिवालसर के 32 छात्र छात्राओं ने शनिवार को मंडी कुल्लू मार्ग पर मंडी से चार किलोमीटर दूर बिंदरावणी में स्थित हिमाचल दर्शन फोटो गैलरी का भ्रमण किया। पाठशाला के टीजीटी आर्ट्स एवं बीआरसीसी ओम प्रकाश की अगुवाई में बच्चों ने एक ही छत के नीचे पूरे हिमाचल के दर्शन करके अपनी टिप्पणी में इसे अलौकिक व अविस्मरणीय भ्रमण बताया। विद्यार्थियों ने पूरे प्रदेश को हर विधा में एक ही जगह पाकर पूरे प्रदेश की जानकारी हासिल की।

बच्चों ने म्युजिम बरेसेलों व पुस्तकालय में भी काफी रुचि ली। साथ ही कहा कि हम न केवल खुद यहां बार बार आना चाहेंगे बल्कि अपने सभी जानने वालों से आग्रह करेंगे कि यदि पूरे हिमाचल के दर्शन एक जगह करने हैं तो हिमाचल दर्शन फोटो गैलरी में जाएं ।  उन्होंने कहा कि वह गैलरी के संस्थापकों के सदैव आभारी रहेंगे जिन्होंने इतनी ज्ञानवर्धक संग्रहालय स्थापित किया है। इन बच्चों ने प्रदेश के इतिहास, कला, संस्कृति को नजदीक से जानने का प्रयास किया तथा इसके संस्थापकों का आभार जताया। गैलरी में मौजूद अटेंडेंट जितेंद्र जीतू व जगन्नाथ शर्मा संजू ने विस्तार से गैलरी में प्रदर्शित चित्रों व अन्य वस्तुओं के बारे में इन बच्चों को जानकारी दी।

Kritika

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

14 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

15 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

16 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

17 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

17 hours ago