<p>पर्यटन नगरी मनाली घूमने जा रहे पर्यटकों को कुछ दिन रोहतांग टनल के दीदार नहीं हो पाएगा। हिमस्खलन के ख़तरे को देखते हुए यहां कुछ दिन के लिए टनल बंद कर दी गई है। बताया जा रहा है कि विभाग ने हिमस्खलन का अलर्ट जारी किया है जिसके चलते टनल को फिलहाल बंद रखने का फैसला लिया गया है। विभाग ने इस संबंध में 13 जगहें चिन्हित की है जहां हिमस्खलन का ख़तरा हो सकता है। ये जगहें सोलंगनाला से धुंधी इलाके के बीच में हैं।</p>
<p>दैनिक अख़बार के मुताबिक, सासे हिम और अवधाव अध्ययन संस्थान ने इस स्थानों पर हिमस्खलन को लेकर आशंका जाहिर की है। बीआरओ इस मार्ग को बहाल कर रहा है। वहीं, हिमस्खलन की आशंका को देखते हुए कुल्लू प्रशासन भी सतर्क हो गया है। लिहाजा पर्यटक सोलंगनाला, फातरू, अंजनी महादेव, कोठी व हामटा में बर्फ के दीदार कर सकेंगे। लेकिन अटल टनल की ओर नहीं जा सकेंगे। </p>
<p>एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने बताया भारी बर्फबारी के बाद हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। जिस कारण अटल टनल कुछ दिन सैलानियों के लिए बंद रहेगी। उन्होंने बताया एक-दो दिन के भीतर सोलंगनाला पर्यटन स्थल पर्यटकों के लिए बहाल हो जाएगा।</p>
Anganwadi Centers in Hamirpur: जिला हमीरपुर में 49 नए आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे, जो मनरेगा…
Tragic Trekking Incident in Lahaul: लाहौल स्पीति के सिस्सू पंचायत के तहत अलियास झील के…
Kedarnath Temple Winter Closure: श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट इस वर्ष शीतकाल के लिए 3…
Himachal Band Competition 2024: समग्र शिक्षा विभाग, डाइट सोलन के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम…
Smart Parking System : हर साल बड़ी संख्या में शिमला आने वाले सैलानियों के…
Tomato prices in Himachal: हिमाचल प्रदेश में त्योहारी सीजन के बीच सब्जियों के दामों में…