➤ बच्चे सहज से मिले आरएस बाली, आर्मी में जाने का सपना सुनकर बढ़ाया हौसला
➤ नगरोटा के विकास कार्यों पर बच्चे ने कहा- सब बहुत सुंदर हो रहा है
➤ “आप बहुत अच्छे लगते हो” सुन भावुक हुए आरएस बाली, बच्चे को लगाया गले.
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री आरएस बाली का एक बेहद भावुक और आत्मीय वीडियो सामने आया है, जिसमें वह नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र में एक स्थानीय बच्चे के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में बाली ने साइकिल पर जा रहे सहज नाम के बच्चे को रोककर बड़े ही प्यार से उसका हाल-चाल पूछा। जब मंत्री बाली ने उससे पूछा कि वह बड़ा होकर क्या बनना चाहता है, तो नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले सहज ने गर्व से कहा कि उसे आर्मी में जाना है।
बाली ने बच्चे का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि हम खेल के मैदानों को और बेहतर बनाएंगे ताकि तुम जैसे बच्चे वहां दौड़कर सेना में भर्ती हो सकें।
बातचीत के दौरान सहज ने बताया कि उसके पिता की मोबाइल की दुकान है और वह अपने पिता के पास जा रहा था। जब बाली ने बच्चे से पूछा कि नगरोटा में हो रहे विकास कार्य उसे कैसे लगते हैं, तो बच्चे ने बड़ी मासूमियत से कहा कि सब काम बहुत सुंदर हो रहे हैं। अंत में, जब मंत्री ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि “मैं कैसा लगता हूँ?” तो बच्चे ने मुस्कुराते हुए कहा “आप बहुत अच्छे लगते हो,” जिसके बाद आरएस बाली ने भावुक होकर बच्चे को गले लगा लिया।



