समीर रस्तोगी ने संभाला सीपीडी जाइका का कार्यभार
-शिमला स्थित मुख्य कार्यालय में स्टाफ के साथ किया संवाद
शिमला। आईएफएस अधिकारी एवं हिमाचल प्रदेश वन विभाग के पीसीसीएफ समीर रस्तोगी ने जाइका वानिकी परियोजना में मुख्य परियोजना निदेशक का कार्यभार संभाला। शनिवार को वह जाइका मुख्य कार्यालय शिमला पहुंचे और परियोजना में सेवारत अधिकारी एवं कर्मचारियों से संवाद किया।
इससे पूर्व जाइका के परियोजना निदेशक श्रेष्ठानंद शर्मा ने सीपीडी समीर रस्तोगी को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। बता दें कि प्रदेश सरकार ने गत शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर 1988 बैच के भारतीय वन सेवा अधिकारी एवं प्रधान मुख्य अरण्यपाल समीर रस्तोगी को जाइका वानिकी परियोजना के मुख्य परियोजना निदेशक का जिम्मा सौंपा।
गौरतलब है कि समीर रस्तोगी 1988 से 2019 तक हिमाचल प्रदेश वन विभाग में विभिन्न पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान वह डीएफओ, सीसीएफ और अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल, मिड हिमालयन परियोजना में क्षेत्रीय परियोजना निदेशक बिलासपुर व वन विकास निगम में उत्कृष्ठ पद पर सेवारत थे। उन्होंने फरवरी 2019 से फरवरी 2024 तक केंद्र सरकार की सार्वजनिक उपक्रम राष्ट्रीय कैमिकल्स एंड फर्टीलाइजर लि. मुम्बई में चीफ विजिलेंस ऑफिसर के पद पर सेवाएं दीं।
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…