Categories: हिमाचल

तीसा में लोगों के हिंसक प्रदर्शन के बाद SDM को छुट्टी पर भेजा

<p>चंबा के तीसा में छात्रा से हुए रेप के मामले के कारण क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण होता जा रहा है। लोगों में हिंसक प्रदर्शन के बाद SDM तीसा हितेश आजाद को छुट्टी पर भेज दिया गया है। क्योंकि, लोग मामले को लेकर SDM की कार्यप्रणाली से खफा हैं और उनमें आक्रोश है। इसी के मद्देनज़र SDM को छुट्टी पर भेजने का निर्णय लिया गया है।&nbsp;</p>

<p>गौरतलब है कि सोमवार को गुस्साए लोगों ने पुलिस वालों पर पथराव किया था, जिसमें कई पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। लोगों के आक्रोश पर काबू पाने के लिए कई अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। भंजराड़ू में भटियात के एसडीएम अश्वनी सूद, नकरोड़ में तहसीलदार अमन और खुशनगरी में एसडीएम भरमौर की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, इस बारे में डीसी चंबा सुदेश मोख्टा ने बताया कि तीसा में लॉ एंड ऑर्डर को बनाए रखने के लिए पर्याप्त बंदोबस्त कर लिए गए हैं।</p>

<p>छात्रा से रेप की घटना के बाद स्कूल के शिक्षकों से मारपीट के खिलाफ लोग गुस्से में है। सोमवार को भंजराडू में हिंसक प्रदर्शन के बाद आज मंगलवार को भी लोगों ने खुशनगरी की तरफ रुख किया। इसके बाद लोगों को रोकने और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े।&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

16 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

16 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

16 hours ago

बिके हुए आशीष शर्मा बहरूपिया, लोगों का स्वाभिमान भाजपा को बेचा: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार शाम हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार…

16 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में हिमकेयर में बच्चों के लिए आईसीयू सेवाएं निःशुल्क

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

16 hours ago

सीएम 28000 नौकरियां देने की बात कहकर प्रदेश की जनता को सफेद झूठ परोस रहे हैं : बिंदल

धर्मशाला: देहरा विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा…

1 day ago