Categories: हिमाचल

एसडीएम ऊना ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण, प्लास्टिक यूज करने वालों के काटे चालान

<p>एसडीएम ऊना डॉ सुरेश जसवाल ने सोमवार देर सायं जिला मुख्यालय स्थित सब्जी मंडी, बस अड्डा और आसपास के क्षेत्रों में सब्जी, कनफैक्शनरी व करियाना विक्रेताओं सहित अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सिंगल यूज़ प्लास्टिक और पॉलीथीन बैग का प्रयोग करने पर 9 व्यापारिक प्रतिष्ठानों को 4500 रुपये का जुर्माना लगाया।</p>

<p>एसडीएम डॉ सुरेश जसवाल ने कहा कि प्रदेश में सिंगल यूज़ प्लास्टिक और पॉलीथीन बैग के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध हैं। उन्होंने कहा कि पॉलीथीन मनुष्य सहित समस्त जीव जंतुओं के लिए घातक है तथा यह पृथ्वी व पर्यावरण के लिए बेहद नुकसानदायक है।</p>

<p>उन्होंने दुकानदारों से आह्वान किया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पॉलीथीन के प्रयोग से परहेज करें और इसके इस्तेमाल पर लगे प्रतिबंध को कड़ाई से लागू करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें अन्यथा प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी राजीव शर्मा व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जेई गुरप्रीत सिंह भी उपस्थित रहे।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(5694).jpeg” style=”height:565px; width:404px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

7 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

7 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

8 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

8 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

9 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

9 hours ago