Categories: हिमाचल

अनुराग ठाकुर के घर के बाहर लगी धारा-144, यूथ कांग्रेस-पुलिस के बीच झड़प

<p>युवा कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित सांसद अनुराग ठाकुर के घर का घेराव किए जाने पर राजनीति गरमा गई है। अनुराग ठाकुर के घर के घेराव को लेकर प्रशासन द्वारा इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। जिसका कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है। वहीं, युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच इस दौरान धक्का मुक्की भी हुई है।</p>

<p>दरअसल गुरुवार को हिसाब दे सांसद, जबाब दे सांसद के तहत युवा कांग्रेस ने समीरपुर में सांसद अनुराग ठाकुर के घर का घेराव करने वाली है। जिसको लेकर प्रशासन ने इलाके में धारा 144 लागू कर दी है और पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।</p>

<p>सांसद के घर से चार किलोमीटर दूर झनिक्कर के पास पुलिस ने नाका भी लगा रखा है। इस दौरान जब कांग्रेस कार्यकर्ता सांसद के घर की तरफ जाने लगे तो पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोकना चाहा। जिससे पुलिस और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।</p>

<p>सांसद के घर के पास धारा 144 लगाने पर कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा ने कड़ा विरोध जताया है। राजेंद्र राणा ने घेराव से पहले बयान जारी करते हुए कहा कि प्रदेश में बाकि सांसदों का घेराव भी किया गया, लेकिन कहीं पर धारा 144 लागू नहीं की गई। इस बार सांसद अनुराग ठाकुर की बारी है तो यहां धारा 144 लगा दी गई। उन्होंने कहा कि सांसदों ने प्रदेश की जनता ने क्या-क्या काम किए हैं इसका हिसाब युवा कांग्रेस मांग रही है। बीजेपी सांसदों ने अगर काम करवाए हैं तो हिसाब देने से क्यों घबरा रहे हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

2 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

  शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

2 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

4 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

5 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

6 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

7 hours ago