हिमाचल

फोर्टिस कांगड़ा में प्लास्टिक सर्जन डॉ मेजर राकेश कौंडल की सेवाएं शुरू

फोर्टिस कांगड़ा में प्लास्टिक, रिकंस्ट्रक्टिव एवं कॉस्मेटिक सर्जन डॉ मेजर राकेश कौंडल ने शुरू की सेवाएं

फोर्टिस कांगड़ा में अंग विच्छेदक चोटों, आग से जले मरीजों, जन्मजात रोगों, हाथ-पैर की कुरूपता, मुंह-जबड़े की चोटों, कटे अंगों का इलाज एवं कॉस्मेटिक सर्जरी सेवाएं उपलब्ध

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में शरीर के कटे हुए अंगों व नसों का सफल इलाज किया जा रहा है। अस्पताल के प्लास्टिक, रिकंस्ट्रक्टिव एवं कॉस्मेटिक सर्जरी विभाग में हाथ, पैर की गहरी चोटों का, डायबटिक फूट, नसों (नर्व डेमेज), कटी हुई रक्तध्वनियों का उपचार मुहैया करवाया जा रहा है।

प्लास्टिक, रिकंस्ट्रक्टिव एवं कॉस्मेटिक सर्जन डॉ मेजर राकेश कौंडल ने हाल ही में फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में ज्वाइन किया है। इससे पहले डॉ राकेश कौंडल देश की सुरक्षात्मक संस्था इंडियन आर्म्ड फोर्सिस मेडिकल सर्विस (आर्मी मेडिकल कोर) में अपनी बेहतरीन प्लास्टिक, रिकंस्ट्रक्टिव एवं कॉस्मेटिक सेवाएं प्रदान कर चुके हैं. जिनमें आर्मी हॉस्पीटल रिसर्च एवं रैफरल, नई दिल्ली, कमांड हॉस्पीटल चंडीगढ़, पुना, कोलकाता प्रमुख हैं।
डॉ राकेश कौंडल ने कहा कि दुर्भाग्यवश हादसे में जल जाने के कारण हाथ, पैर एवं गर्दन इत्यादि में आने वाली अपंगता, जिसके चलते उनका काम करना, ठीक तरीके से चलना-फिरना या खाना-पीना भी असंभव हो, उनका इलाज करके उन्हें भी जीवन की मुख्यधारा में लाया जाना फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में संभव है। इसके अलावा मुंह एवं जबड़े की चोटों एवं फ्रैक्चर का भी प्लास्टिक सर्जरी विभाग में इलाज संभव है।
उन्होंने कहा कि चेहरे पर उगे बाल, घाव के निशान, मस्से, झुर्रियां, पिंपल, चेहरे की आभा को फीका कर देते हैं, लेकिन अब कॉस्मेटिक सर्जरी व लेजर तकनीक के जरिए इन परेशानियों से निजात पाना आसान है। डॉ मेजर राकेश कौंडल को शरीर पर अनचाहे बालों को हटाना, चेहरे के निशानों को हटाना, झाइयां, मोटापा घटाना, गायनोकोमेस्टिया सर्जरी, झुर्रियां, चेहरे पर लाइनें व गड्ढे, टैटू रिमूव करने, राइनोप्लास्टी (नाक की हड्डी की सर्जरी) के लिए अत्याधुनिक तकनीक द्वारा सेवाएं उपलब्ध करवाने में महारत हासिल है।
डॉ मेजर राकेश कौंडल ने कहा कि प्लास्टिक सर्जरी विविधताओं की शैली है। यह शरीर के किसी अंग पर केंद्रित नहीं होती तथा सिर से पैर, सभी जगहों के लिए उपयुक्त है। यह शैली आज हर तरह की अंग विच्छेदक चोटों, आग से जले मरीजों, जन्मजात रोगों, खासतौर से हाथ-पैर की कुरूपता, मुंह-जबड़े की चोटों इत्यादि में मरीजों को आराम पहुंचा रही है।
इस दौरान फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा के मैनेजमेंट रिप्रेजेंटेटिव दीपक लट्ठ ने कहा कि फोर्टिस अस्पताल का मकसद लोगों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाएं घर-द्वार उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में प्लास्टिक, रिकंस्ट्रक्टिव एवं कॉस्मेटिक सर्जरी के आने से अब अस्पताल में हर तरह का उपचार उपलब्ध है और मरीजों को बाहरी राज्यों में जाकर महंगे इलाज से निजात मिलेगी।
Kritika

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

2 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

2 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

2 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

2 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

2 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

2 hours ago