हिमाचल

शिमला: न्यू मर्ज एरिया और पानी की समस्या को लेकर मेयर के दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे पूर्व पार्षद

साल 2022 मई माह में नगर निगम शिमला के चुनाव प्रस्तावित हैं। इससे पहले शिमला की सियासत गरमाने लगी है। नगर निगम शिमला के चुनाव को सत्ता का सेमीफाइनल भी माना जाता है। ऐसे में शिमला की ठंडी फ़िज़ाओं में सियासत का गरमाना लाज़मी है। साढ़े चार साल तक चुप रहने के बाद पार्षद का चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले लोग सक्रिय हो गए हैं। इसी के चलते भट्टाकुफर वार्ड के पूर्व पार्षद नरेंद्र ठाकुर पानी की समस्या और नए मर्ज एरिया को लेकर नगर निगम मेयर के दफ्तर के बाहर अकेले धरने पर बैठ गए।

नरेंद्र ठाकुर का कहना है कि नगर निगम शिमला में मर्ज किए गए वार्डों की हालत ख़स्ता है। जो वार्ड नगर निगम शिमला में मर्ज हुए हैं उन्हें 3 करोड़ ग्रांट के तहत 15-15 लाख रुपए दिए जाते थे जो अब बंद कर दी गई है। जिससे ये क्षेत्र विकास में पिछड़ रहे हैं। इसके अलावा इन क्षेत्रों और इनके साथ लगती पंचायतों में पानी की भारी किल्लत है। नरेंद्र ठाकुर का कहना है कि जब तक मेयर उन्हें मांगो को पूरा करने का आश्वासन नहीं देती है तब तक धरना जारी रहेगा।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

1 hour ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

1 hour ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

2 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

4 hours ago