हिमाचल

रोहड़ू की आशिमा चौहान बनीं मनाली विंटर क्वीन, 1 लाख की राशि से सम्मानित

मनाली विंटर कार्निवाल में विंटर क्वीन का ताज रोहड़ू की आशिमा चौहान के सिर पर सजा है। विंटर क्वीन 2022 के लिए फाइनल राऊंड में 6 सुंदरियों के बीच कांटे की टक्कर हुई। जिसमें आशिमा चौहान पहले स्थान पर रही, जबकि भोपाल की तप्ति ठाकुर फर्स्ट रनरअप और डलहौजी की इप्शिता सैकेंड रनरअप रही। मनाली विंटर क्वीन को एक लाख, फर्स्ट रनरअप को 50 हजार और सेकेंड रनरअप को 30 हजार की नकद राशि से सम्मानित किया गया।

इससे पहले सेमी फाइनल राऊंड में कविता, टीना, अमीशा, तप्ति, कोमल, मेघना, आशिमा चौहान, इप्शिता, सुमन सिंह, देवयानी, निकिता ने भाग लिया। निर्णायक मंडल ने सभी को ग्लोबल वार्मिंग पर एक प्रश्न दिया, जिसका सभी सुंदरियों ने कागज में लिखकर जवाब दिया। बाद में एक-एक करके सभी ने अपने लिखे उत्तर को दर्शकों के सामने पढ़ा। इस दौरान दर्शकों ने सीटियां और तालियां बजाकर सुंदरियों का हौसला बढ़ाया। सभी सुंदरियों ने ग्लोबल वार्मिंग को लेकर अधिक से अधिक पेड़ लगाने की बात रखी।

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में आयोजित 5 दिवसीय राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवाल का पिछले कल गुरुवार को समापन हो गया है। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कार्निवाल का समापन किया।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

11 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

11 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

12 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

13 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

14 hours ago