मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष आज यहां प्रेजिडेंट ग्रुप पब्लिक अफेयर और महिन्द्रा ग्रुप एग्जिक्यूटिव बोर्ड के अध्यक्ष मनोज चुग ने ग्रुप द्वारा राज्य में चलाई जा रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रस्तुति दी। मनोज चुग ने बताया कि क्लब महिन्द्रा द्वारा मण्डी जिला में चलाई जा रही जंजैहली पर्यटन परियोजना के लिए भूमि के चयन कर शीघ्र कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिन्द्रा ग्रुप ‘हरियाली परियोजना’ के तहत पौधरोपण भी कर रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से 10 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया ताकि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण किया जा सके। उन्होंने इस आशय का एक पत्र भी मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया।

उन्होंने चीड़ की पत्तियों, पाइन कोन तथा लेंटाना के पौधे लगाने की बात कही ताकि इसके कचरे से बिजली उत्पादन के लिए बिजली इकाई स्थापित की जा सके। उन्होंने प्रदेश के कुछ गंतव्यों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं आरम्भ करने की इच्छा व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में संभावित उद्यमियों को इकाइयां स्थापित करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार महिन्द्रा ग्रुप को इकाइयां स्थापित करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

बुल्स आई ने मुख्यमंत्री के समक्ष शिक्षा में कुशलता पर प्रस्तुतिकरण दिया

बुल्स आई संस्थान के निदेशक हृदेश मदन ने आज यहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष शिक्षा में कुशलता पर आधारित एक प्रस्तुतिकरण दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए कि इससे न केवल रोजगार प्राप्त हों बल्कि व्यक्तियत्व में भी निखार आए। आज के दौर में ऑनलाइन क्लास रूम का प्रचलन काफी बढ़ गया है जिसमें अधिक धन खर्च करने की आवश्यकता नहीं रहती है और इसका प्रभाव दूर तक होता है। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुंुडू, प्रधान सचिव शिक्षा के.के पंत, निदेशक शिक्षा डा. अमरजीत शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Shimla: प्रदेश सरकार ने 13 पुलिस अधिकारियों (HPS)के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए…
Una : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को कहा कि राज्य में डिजिटल प्रौद्योगिकी के…
New Delhi/ Agencies: जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और दिल्ली सीमा पर हिरासत में लिये गए…
Allahbad/Agencies: उत्तर प्रदेश की राजधानी में 30 वर्षीय एक डिलीवरी ब्वाय की हत्या कर…
सुसाइड नोट पर उच्चाधिकारियों पर आरोप पत्नी की तरफ से दी शिकायत पर मामला दर्ज…
Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…