Categories: हिमाचल

महिला दिवस पर “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” संदेश के साथ दौड़ा शिमला

<p>शिमला में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संदेश को लेकर मैराथन आयोजित की गई। रिज मैदान पर चार अलग-अलग वर्गों में मैराथन करवाई गई। इस दौड़ के विजेताओं को सवा लाख रुपये के नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए गए। शिमला रन के नाम से हुई इस दौड़ को महिला एवं बाल विकास विभाग और युवा सेवाएं एवं खेल विभाग मिलकर करवाया। इसमें प्रदेश के अलावा बाहरी राज्यों के एथलीट ने भी हिस्सा लिया।</p>

<p>बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संदेश के साथ हुई 6 और आठ किलोमीटर की दौड़ में दो वर्गों में 20 से अधिक और बीस साल से कम आयु के धावकों ने हिस्सा लिया। दौड़ के लिए तय किए गए रूट में आठ किलोमीटर की दौड़ को महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक राजेश शर्मा ने रिज मैदान से फ्लैग ऑफ किया। यह समरहिल और समरहिल से वापस रिज मैदान पर खत्म हुई। छह किलोमीटर की दौड़ रिज मैदान से एडवांस्ड स्टडीज और वहां से वापस रिज मैदान पर समाप्त हुई।</p>

<p>शिमला रन के अलावा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ऐतिहासिक रिज मैदान पर प्रदेश भर में सक्रिय महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। महिलाओं और किशोरियों के लिए खेल स्पर्धाओं के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

1 hour ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 1910 मतदान केंद्र होंगे स्थापित: डीसी

धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…

1 hour ago

विवि के क्षेत्रीय केंद्र में निकाली मतदाता जागरूकता रैली

धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…

1 hour ago

आगामी चुनावों में 5711969 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग: मनीष गर्ग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…

1 hour ago

20 मई को टंग और बरवाला फीडर के अंतर्गत बिजली बंद

धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…

1 hour ago

ये जग्गी का नहीं, धर्मशाला की जनता का चुनाव, सरकार करेगी रुके हुए काम: बाली

कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…

1 hour ago