हिमाचल

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

 

 

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन शाही महात्मा का गिरेबान पुलिस की मजबूत पकड़ में है। वित्तीय जांच शुरू करने के बाद अब महात्‍मा की करोड़ों की चल-अचल संपत्ति को जब्त किया जा सकता है। बता दें कि शाही महात्मा उर्फ शशि महात्मा उर्फ शशि नेगी गांव बिजौरी रंटाड़ी, रोहड़ू का रहने वाला है। वह कई सालों से शिमला जिला में चिट्टा तस्करी का नेटवर्क चला रहा है। हाल ही में कोटखाई में पकड़ी 468 ग्राम चिट्टे की खेप के मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस गिरोह से जुड़े कई और सदस्यों की गिरफ्तारी भी होगी। ये लोग शाही महात्मा के इशारे पर जुब्बल, रोहडू़ और आसपास के क्षेत्रों में चिट्टा तस्करी का काम करते थे। पुलिस इससे पूर्व भी इसी गिरोह से जुड़े एक अन्य मामले में भी आरोपी की करीब 55 लाख रुपये की संपत्ति को जब्त कर चुकी है।

इस तरह आया पकड़ में
गौरतलब है कि पुलिस ने विगत दिनों एंटी नारकोटिक्स फोर्स के साथ संयुक्त अभियान में जम्मू-कश्मीर के मुद्दसीर अहम्मद निवासी कुपवाड़ा को गिरफ्तार किया था। उससे 468 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। इसकी बाजार में कीमत 18,00000 रुपये है। जांच में पता चला कि चिट्टा तस्करी के इस मामले में मुख्य सरगना शाही महात्मा है। इसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया।

 

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

10 mins ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

57 mins ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

1 hour ago

मस्जिद विवाद के बीच विक्रमादित्य की वक्फ बोर्ड में सुधार की नस‍ीहत

Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…

2 hours ago

कंगना का मंडी प्रेम: ‘यह मेरा घर है, यहां काम करूंगी

Manali: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने  मनाली की यात्रा के दौरान अपने गृहनगर और लोगों…

2 hours ago

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

  New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

6 hours ago