Categories: हिमाचल

सिरमौर: नाहन शहर में कोरोना के 10 मामले आने के बाद शहर को मंगलवार सुबह तक किया सील

<p>नाहन शहर के गोविन्दगढ़ मौहल्ला में शुक्रवार को 10 कोरोना पॉजीटीव मामले आने के बाद जिला प्रशासन सिरमौर ने शहर नाहन शहर को मंगलवार सुबह 7 बजे तक बंद रखने का फैसला लिया है। इस दौरान आपातकालीन स्थिति को छोड़कर लोगों की आवाजाही पर भी पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।</p>

<p>इस बारे में जानकारी देते हुए डीसी सिरमौरै डॉ. आरके परूथी ने बताया की शहर में गहन सैंपलिग करने और सामुदायिक संक्रमण की सम्भावना को रोकने के लिए नाहन शहर को तुरंत प्रभाव से लेकर मंगलवार सुबह 7 बजे तक ऐतियातन बंद करने का निर्णय लिया है। इस बंद के दौरान नाहन शहर के सभी व्यापारिक गतिविधियां जिनमें सभी प्रकार की दुकानें बंद रहेगी। इसके अतिरिक्त मरीज़ों की सुविधा के दृष्टिगत दवाईयों की दुकानों को खुला रखने का निर्णय लिया गया है।</p>

<p>उन्होंने बताया कि नाहन शहर के माजरी चौक-गोविन्दगढ़-दिल्ली गेट मार्ग भी तत्काल प्रभाव से आगामी मंगलवार सुबर 7 बजे तक पूर्णतः बंद रहेगा और जो भी आवाजाही होगी वह यशवंत चौक-कच्चा टैंक वाले मार्ग से होगी। उन्होंने शहर वासियों से अपील की है कि वह जिला प्रशासन द्वारा लिए गए निर्णयों में सहयोग दें ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। अगर कोई व्यक्ति इन आदेशों की अवेहलना करता हुआ पाया गया तो उसके विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएंगी।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(6327).jpeg” style=”height:583px; width:487px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

9 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

9 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

10 hours ago

किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल करने वालों को समर्थन देगा संयुक्त किसान

लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…

10 hours ago

सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से हिमाचल से बड़े बड़े उद्योगों का हुआ पलायन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…

10 hours ago

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

13 hours ago