Categories: हिमाचल

फिर सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, प्रदेश में 2 दिन तक भारी स्नोफ़ॉल की चेतावनी

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता चलते हिमाचल में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। नए साल के दूसरे दिन प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने लगी है। लाहौल स्पीति, किन्नौर, मनाली, कुल्लू और कांगड़ा में ऊंची चोटियों पर बुधवार सुबह से ही मौसम ने करवट ली है।

बता दें कि मंगलवार से ही राजधानी शिमला सहित अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहे। बुधवार को उच्च और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं।

चार और पांच जनवरी को चेतावनी जारी

हिमाचल प्रदेश में चार और पांच जनवरी को भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी है। सूबे में नौ जनवरी तक मौसम खराब बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने चार और पांच जनवरी के लिए पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी करते हुए सतर्क रहने को कहा है। मौसम के बदले मिजाज से प्रदेश भर में एक बार फिर कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी देखी गई।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा में बारिश और मध्य पर्वतीय इलाकों में शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के आसार हैं। तीन जनवरी को मौसम साफ रहने का अनुमान है।

मंगलवार को इतना रहा न्यूनतम तापमान

मंगलवार को प्रदेश में लाहौल स्पीती के केलांग में न्यूनतम तापमान – 6।8 डिग्री, किन्नौर के कल्पा – 3।4 डिग्री, मनाली – 0।2, मंडी के सुंदरनगर में 0 डिग्री, मंडी 0।1, कुल्लू के भुंतर में 0।2, ऊना में 0।7, शिमला में 5।2 डिग्री दर्ज किया गया।

Samachar First

Recent Posts

घटस्थापना पर 3 शुभ योग: जानें नवरात्रि का महत्व

Shimla:नवरात्र की सभी पाठकों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि है।…

1 min ago

रुपया 11 पैसे गिरा, 83.93 डॉलर पर पहुंचा

Mumbai/Agencies: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते…

42 mins ago

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

18 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

19 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

19 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

20 hours ago