<p>नई विधानसभा के पहले ही जयराम सरकार ने डीजीपी सोमेश गोयल को बदल दिया है। अब एस आर मरडी हिमाचल के नए डीजीपी होंगे। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। सोमेश गोयल को डीजी जेल और सुधारात्मक सेवा हिमाचल प्रदेश लगाया है। इससे पूर्व सीता राम मरडी डीजी कम कमाडेंट जनरल होमगार्ड और एफएस एंड सीडी में सेवाएं दे रहे थे।</p>
<p>बता दें कि नई सरकार के गठन के बाद से ही गोयल को हटाने की खबरें चल रही थी। दरअसल, कोटखाई प्रकरण से चंद पहले ही सोमेश गोयल ने डीजीपी का कार्यप्रभार संभाला था। इस मामले में विवाद होने के बाद हिमाचल पुलिस की छवि काफी खराब हुई थी।</p>
<p>यहां तक कि बीजेपी ने चुनाव के दौरान डीजीपी की आयोग से शिकायत भी की थी। इसके बाद जब प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी, तभी कहीं ना कहीं यह तय हो गया था कि गोयल को उनके पद से हटाया जा सकता है। आखिरकार सोमवार देर शाम को सरकार ने सोमेश गोयल की डीजीपी पद से हटा दिया गया।</p>
Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…
Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्ट्रेस…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…
UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…
Nahan/Hamirpur: राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्यालयों में…